2026 तक अमेरिका को पछाड़ सकता है भारत.., - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

2026 तक अमेरिका को पछाड़ सकता है भारत..,

Share This
शोध संस्थान इकनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट (ईआईयू) की रिपोर्ट के अनुसार, उदीयमान बाजारों की वृद्धि दर विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में ऊंची रहने की संभावना है और ऐसे में चीन व भारत जैसे विकासशील देश अमेरिका, जापान व पश्चिमी यूरोप जैसी मौजूदा आर्थिक ताकतों से भी आगे निकल सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका, चीन व भारत होंगी।
ईआईयू के अनुसार, नाम के लिए चीन का जीडीपी डॉलर के हिसाब से 2026 तक अमेरिका को पछाड़ सकता है और 2050 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना रह सकता है। भारत 2050 तक औसतन करीब 5 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि के साथ 2050 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो सकता है। उस समय तक इंडोनेशिया और मैक्सिको विश्व की 10 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में गिने जाएंगे और इनकी अर्थव्यवस्था इटली और रूस से बड़ी होगी।

Comment Using!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages

undefined