केरल राज्य के पर्यटन स्थल, जो हमेशा से सैलानियों के लिए रहें है आकर्षक., - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

केरल राज्य के पर्यटन स्थल, जो हमेशा से सैलानियों के लिए रहें है आकर्षक.,

Share This
अगर आप केरल घूमने का प्लानिंग कर रहे हैं तो नए एक्सपीरियंस लेने के लिए केरल के ये चार डेस्टिनेशन्स जरूर घूमने जाएं। अरब सागर के तट पर स्तिथ भारत के केरल राज्य मे प्रकृति का नजारा देखने लायक है। यहां की खूबसूरत बीच, वॉटरफॉल और प्रकृतिक सौन्दर्यं देखते ही दिल खुश हो जाता है। केरल में ऐसे कई पर्यटन स्थल है जो हमेशा से सैलानियों के लिए प्रमुख स्थान रहा है। अगर आप इस समय कही घूमने का ट्रिप प्लान कर रहें है तो केरल के मुन्नार, कोवलम और वर्कला जैसे टूरिस्ट प्लेस का प्लान बना सकते है। यहां की प्रकृतिक नजारा आपके यात्रा को ज़रूर चार चांद लगाएगी। यहां राष्ट्रीय उद्यान भी एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस माना जाता है। चलिए जानते है कुछ ऐसे ही जगहों के बारे में जहां आप ढेर सारा मस्ती कर सकते है-

वर्कला -
वर्कला दक्षिण भारतीय राज्य केरल में एक शहर है। यह अरब सागर पर है और वर्कला बीच के लिए जाना जाता है। वर्कला अपने प्रकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ अपने बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस के लिए जाना जाता है। यहां की पहाड़ी पर प्राचीन जनार्दनस्वामी मंदिर एक हिंदू तीर्थ स्थल है जो विष्णु को समर्पित है। ये मंदिर पुरे केरल में सबसे पवित्र माना जाता है। अगर आप एक शांत और हरियाली भारी जगह के तलाश में है तो यह एक बेहतर डेस्टिनेशन हो सकता है।
मुन्नार -
मुन्नार भारत के केरल राज्य में पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला का एक शहर है। ब्रिटिश राज में यह एक हिल स्टेशन और रिसॉर्ट हुआ करता था। इस जगह को 19 वीं सदी के अंत में स्थापित किया गया था। टूरिस्ट प्लेस के लिए केरल में मुन्नार को सबसे बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है। यहां की प्रकृतिक सौन्दर्यं और नदी और झरने पूरे भारत में जाना जाता है। अगर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ कही घुमने का ट्रिप बना रही है तो केरल के इस जगह पर ज़रूर जाएं। यहां आपको लगभग 1,700 मीटर ऊँची ट्रेकिंग स्थल भी करने को मिलेगा है।
कोवलम -
कोवलम दक्षिण भारतीय राज्य केरल के तिरुवनंतपुरम के दक्षिण में एक छोटा सा तटीय शहर है। यह शहर जितना छोटा है उतना ही प्रकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां की बीच, झरने और नदिया पुरे भारत में फेमस है। अगर आप किसी समुंद्री तट का बेहतरीन लुफ्त उठाना चाहती है तो बिना सोचे समझे केरल के इस जगह को अपने ट्रिप में शामिल कर ले। कोवलम हरियाली से पूरा हरा भरा ही आपको हर साल मिलेगा। केरल में कोवलम टूरिस्ट के लिए सबसे पसंदिता जगह में से एक माना जाता है।
पूवर -
अगर केरल में सबसे बेहतरीन जगहों में से एक की बात हो और पूवर का नाम नहीं लिया जाए, ऐसा कभी नहीं हो सकता है। यहा पर सबसे आकर्षित करने वाला नज़ारा है नदियों के उपर आने घरों का। जी हां, केरल के तिरुवनंतपुरम जिले स्तिथ पूवर अपने प्रकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ अपने आकर्षण समुद्र तट के लिए भी पर्यटकों में जाना जाता है। आपको ये भी बता दे कि इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन के आस-पास आपको कई बड़े-बड़े होटल भी मिल जाएंगे जहां आप आराम से रुक सकते हैं। त अगर केरल जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जाना कभी ना भूले।

साभार - Her Zindagi,

1 टिप्पणी:

Pages