आज का इतिहास 27 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

आज का इतिहास 27 अप्रैल,

Share This
1878- कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये पहली मंजूरी दी। 
1908- लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए। 
1941- जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया। 
1960- ईसवी को अफ़्रीक़ा का टोगो देश स्वतंत्र हुआ। सबसे पहले इस देश पर पुर्तगाल का साम्राज्य स्थापित हुआ। यह देश चूंकि समुद्र तट पर स्थित है इस लिए व्यापार के लिए उपयुक्त स्थान है योरोपीय इस देश में दासों का क्रय विक्रय करते थे इसी लिए इसे दासों का तट भी कहा जाता था। 1858 ईसवी में जर्मनी ने इस देश पर अधिकार किया और सन 1914 में प्रथम विश्व युद्ध के आरंभ में फ़्रांस और ब्रिटेन ने मिल कर टोगो पर अधिकार करके इसे आपस में बांट लिया। 1960 में फ़्रांस के अधिकार वाला टोगो देश का भाग स्वतंत्र हो गया।
1960- नेशनल डिफेंस कॉलेज की नयी दिल्ली में स्थापना।
1961- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिये पृथ्वी की कक्षा में 'एक्सप्लोरर 11Ó लांच किया। 
1961- ईसवी को अफ़्रीक़ा महाद्वीप के सीएरालियोन देश को स्वतंत्रता मिली यह अफ़्रीक़ा में ब्रिटेन का सबसे पुराना उपनिवेश था, सीरालियोन 15वीं शताब्दी से पुर्तगाल के अधिकार में चला गया और दासों को बेचने का केंद्र बन गया। 18वीं ईसवी शताब्दी के अंत से ब्रिटेन ने इस देश पर अपना वर्चस्व जमाया और 1961 तक यह ब्रिटेन के ही अधिकार में रहा।
1992- ईसवी को ज़ाम्बिया का एक विमान जिसमे इस देश की फ़ुटबाल की राष्ट्रीय टीम सवार थी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान पर सवार सभी लोग मारे गये।
1993- ईसवी को एरीट्रिया को इथोपिया से स्वतंत्रता मिली एरिट्रिया में 30 वर्ष जन संघर्ष के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षण में एक जनमत संग्रह कराया गया जिसके बाद यह देश स्वतंत्र हो गया।
Comment Using!!

Pages

undefined