विश्व रेडियो दिवस : 13 फ़रवरी., - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

विश्व रेडियो दिवस : 13 फ़रवरी.,

Share This
विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) -

तिथि - 13 फ़रवरी (संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) यूनेस्को ने पहली बार 13 फ़रवरी 2012 को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया। 13 फ़रवरी को संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वर्षगांठ भी है। 13 फ़रवरी सन 1946 से ही रेडियो यू.एन.ओ. यानि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अपने रेडियो प्रसारण की शुरुआत भी की गई थी।
शुरुआत - वर्ष 2012
उद्देश्य - दुनिया के प्रमुख रेडियो प्रसारकों, स्थानीय रेडियो स्टेशनों और सारी दुनिया के रेडियो-श्रोताओं को एक ही मंच पर लाना।
विश्व रेडियो दिवस 2019 का विषय (थीम) - "संवाद, सहिष्णुता और शांति”

विशेष -
प्रसारण जो मुद्दों पर बातचीत और लोकतांत्रिक बहस के लिए एक मंच प्रदान करते हैं, जैसे कि महिलाओं के खिलाफ पलायन या हिंसा, श्रोताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं और सकारात्मक दृष्टिकोण, नए दृष्टिकोण के लिए समझ को प्रेरित कर सकते हैं।
विश्व रेडियो दिवस : 13 फ़रवरी को सारी दुनिया में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यूनेस्को ने सबसे पहले विश्व-स्तर पर रेडियो दिवस मनाने की शुरुआत की थी। यूनेस्को के पेरिस स्थित मुख्यालय में इस अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। दुनिया की प्रमुख रेडियो प्रसारण कम्पनियों को इस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इनमें रेडियो रूस भी शामिल है।
 
रेडियो रूस दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी रेडियो प्रसारण कम्पनियों में से एक है। रेडियो रूस ने आज से 80 साल पहले अपने प्रसारण शुरू किए थे। आज रेडियो रूस के प्रसारण दुनिया की 44 भाषाओं में दुनिया के सभी महाद्वीपों के निवासी सुनते हैं।
➣ विश्व की 95 प्रतिशत जनसंख्या तक रेडियो की पहुंच है, और यह दूर-दराज के समुदायों और छोटे समूहों तक कम लागत पर पहुंचने वाला संचार का सबसे सुगम साधन है।
 
रेडियो दुनिया का सबसे सुलभ मीडिया है। दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर रेडियो सुना जा सकता है। अनपढ़ लोग भी, वे लोग भी, जो पढ़ना-लिखना नहीं जानते रेडियो सुनकर सारी जानकारियाँ पा जाते हैं। आपातकालीन परिस्थितियों में रेडियो सम्पर्क-साधन की भूमिका भी निभाता है और लोगों को सावधान और सतर्क करता है। कोई भी प्राकृतिक दुर्घटना होने पर बचाव-कार्यों के दौरान भी रेडियो बड़ी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। यूनेस्को ने रेडियो के उस महत्त्व को रेखांकित करने के लिए ‘विश्व रेडियो दिवस’ मनाना शुरु किया है, जो पिछले सौ सालों से वह मानवजाति के हित में करता रहा है।
Comment Using!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages

undefined