अटल पेन्शन योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना.., - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

अटल पेन्शन योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना..,

Share This
अटल पेंशन योजना :
आरंभ तिथि: 9 मई 2015
उद्देश्य :
➤ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले 18 से 40 वर्ष आयुवर्ग के दिहाड़ी मजदूरों को वृद्धावस्थामें पेंशन की गांरटी सुनिश्चित करते हुए वित्तीयसुरक्षा मुहैया कराना।
➤ योजना के तहत 31,2015 से पहले खोले गएनए खातों में पांच वर्ष तक के लिए लाभार्थियोंके प्रीमियम की 50 फीसदी(1000 रूपए तक) की राशि सरकार द्वारा दी गयी।
उपलब्धियां: 
➤ पांच जनवरी 2018 तक इस योजनासे करीब 80 लाख लोग जुड़े।
प्रधानमंत्री जन धन योजना :
आरंभ तिथि  28 जुलाई 2014
उद्देश्य  :  बैंक सेवाओं से वंचित लोगों तक ऐसी सेवा पहुंचाना।
➤ सबके लिए वित्तीय सेवाओं की पहुंच सिनश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय समावेश अभियान
उपलब्धियां : 25.4.2018 तक ग्रामीण क्षेत्रों में 60% बैंक खाते खोले गए
➤ 25.4.2018 तक 31.52 करोड़ जन धन खाते खोले गए।
➤ 25.4.2018 तक जन धन खातों में कुल जमा राशि 80871.67 करोड़ रुपये थी।
➤ 25.4.2018 तक 23.71 करोड़ से ज्यादा रूपे कार्ड जारी किए गए।
➤ दिसंबर, 2016 में जन धन खातों में  0 बैलेंस खातों की संख्या घट कर 24 प्रतिशत रह गई जबकि दिसंबर, 2014 में यह 73 प्रतिशत थी।
➤ बैंकों द्वारा 1.26 लाख बैंक-मित्र नियुक्त किए गए।
➤ 2.5 लाख ग्रामीण डाक सेवा बैंकिंग कोरेसपोंडेंट की तरह काम करेंगे।
डिजिटल इंडिया :
लॉन्च होने की तिथि – 01 जुलाई, 2015
उद्देश्य : भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था के रूप में बदलना।
उपलब्धियां : भारत का बढ़ता डिजिटल प्रोफाइल।
➤ आधार नामांकन 63.22 करोड़ (31 मई, 2014 को) से बढ़कर 120.7 करोड़ (31 मार्च, 2018 तक) हो गया है।
➤ लगभग 100 प्रतिशत व्यस्क (18 वर्ष और उससे अधिक) आबादी के पास आधार (31 मार्च, 2018 तक) है। 31 मई, 2014 तक 62 प्रतिशत व्यस्क आबादी के पास आधार था।
➤ आधार से जुड़े बैंक खाते बढ़कर 59.15 करोड़ (31 मार्च, 2018 तक) हो गये हैं। पहले यह 7 करोड़ (31 मई, 2014 को)  से भी कम था। (डाटा अपडेट करने की आवश्यकता)
➤ सितंबर 2016 से आधार ईकेवाईसी का उपयोग करते हुए 58.3 करोड़ मोबाइल सिम कार्ड जारी किए गए हैं।
➤ 125 बैंक आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) में शामिल हुए हैं। इससे एईपीएस लेनदेन 31 मई, 2014 के 0.6 करोड़ की तुलना में बढ़कर 31 मार्च, 2018 को 141.16 करोड़ हुए।
➤ मार्च, 2014 से मई, 2014 के दौरान आधार नामांकन प्रतिदिन 3-4 लाख था और अक्टूबर, 2016 तक लगभग 5-6 लाख प्रतिदिन था। नोटबंदी के बाद से आधार नामांकन/ अद्यतन अनुरोध प्रतिदिन 3-4 लाख हैं।
➤ 1 करोड़ से अधिक आयकरदाताओं ने वालों में अपने आधार को पैन से जोड़ा है। (डाटा अपडेट करने की आवश्यकता) 
➤ लगभग 70 प्रतिशत लोग आधार का उपयोग करके पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं।
जीवन प्रमाण : यह पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों के बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के लिए आधार आधारित प्लेटफार्म है। 10 नवम्बर, 2014 को लॉंन्च किए जाने के बाद से अभी तक 150.15 लाख से अधिक पेंशनभोगियों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, जो कि 2016 में 16.54 लाख था। नवीनतम उपलब्ध डाटा के अनुसार लगभग 3.87 आधार आधारित पीओएस टर्मिनल लागू किए गए हैं।
डिजिधन मिशन :- 
➤ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अंतर्गत समर्पित मिशन की स्थापना यूपीआई, यूएसएसडी, आईएमपीएस, आधार पे, डेबिट कार्ड सहित डिजिटल पेमेंट के माध्यम से वित्त वर्ष 2017-18 में 2500 करोड़ डिजिटल भुगतान लेनदेन का लक्ष्य हासिल करने के लिए की गई थी।
समान सेवा केंद्र :-
➤ दिसंबर, 2017 तक 2.15 लाख ग्राम पंचायतों से 2.92 लाख समान सेवा केंद्र चल रहे हैं और आधार नामांकन, टिकट बुकिंग, उपयोगिता तथा नागरिकों को दी जाने वाली अन्य ई गवर्नेंस सेवाओं जैसी डिजिटल सेवाएं दे रहे हैं। यह 2016 में केवल 2.29 लाख था।
➤ इससे गरीबों, वंचित लोगों, दलितों तथा भारत की महिलाओं के बीच डिजिटल उद्यमशीलता विकसित हुई है।
➤ 52,000 से अधिक महिलाएं टिकट बुकिंग, टेली मेडिसिन, जन औषधि और आधार जैसी डिजिटल सेवाएं प्रदान करने वाले इन केंद्रों में काम कर रही हैं।

प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना :
आरंभ तिथिः 9 मई 2015
उद्देश्य : 18 से 70 वर्ष की आयु के गरीब और वंचित तबके के लोगों को 12 रुपये प्रति वर्ष की न्यूनतम प्रीमियम राशि वाले बैंक खातों के साथ रियायती दरों पर बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराना।
➤ योजना के तहत दुर्घटना मृत्यु और पूर्ण अपंगता की स्थिति में 2 लाख रुपये और आंशिक अपंगता की स्थिति में 1 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा।
उपलब्धियां : फरवरी 2018 तक इस योजना के तहत 13 करोड़ 25 लाख लोगों का सालाना केवल 12 रुपये की प्रीमियम राशि पर व्यक्तिगत दुर्घटना की स्थिति में 2 लाख रुपए का बीमा कवर दिया गया।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना :
आरंभ तिथि : 9 मई 2018
उद्देश्य : 330 रुपए की न्यूनतम प्रीमियम राशि पर दो लाख रूपए का बीमा कवर उपलब्घ कराते हुए गरीब और वंचित वर्ग के 18 से 50 वर्ष आयुवर्ग के लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था बनाना।
उपलब्धि : फरवरी 2018 तक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति येाजना (पीएमजेजेबीवाई) से 330 रूपए की न्यूनतम प्रीमियम राशि के भुगतान पर दो लाख रूपए तक का बीमा कवर का लाभ 5.22 करोड़ परिवारों को मिला।

साभार - PIB Archive

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages