भौतिक विज्ञानी स्टीफन विलियम हॉकिंग, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

भौतिक विज्ञानी स्टीफन विलियम हॉकिंग,

Share This
स्टीफन विलियम हॉकिंग (Stephen William Hawking,  8 जनवरी1942) एक विश्व प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी, ब्रह्माण्ड विज्ञानी, लेखक और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में सैद्धांतिक ब्रह्मांड विज्ञान केन्द्र (Centre for Theoretical Cosmology) के शोध निर्देशक हैं। उन्हें लुकासियन प्रोफेसर ऑफ मैथेमेटिक्स भी कहा जाता है। 'कर खुदी को इतना बुलंद कि खुदा बंदे से पूछे बता तेरी रजा क्या है' यह उक्ति ब्रिटेन के ख्यात वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग पर पूरी तरह सटीक बैठती है। तभी तो नब्बे फीसदी विकलांग होने के बावजूद उनकी क्षमता का लोहा पूरी दुनिया मानती है। महान वैज्ञानिक स्टीफन विलियम हॉकिंग पर 'जितेंद्र' शब्द बिल्कुल सटीक बैठता है। क्योंकि जो मोटर न्यूरॉन डिजीज से पीड़ित होकर भी न्यूटन और आइंस्टाइन की बिरादरी में शामिल हो गए हों, उनके लिए इससे माक़ूल शब्द कोई हो ही नहीं सकता। आज समाज में ऐसे कम ही लोग मिलते हैं, जिन्होंने अपनी इंद्रियों पर विजय पाई हो। असल में जो लोग इस कारनामे को कर-गुजरते हैं, वे ही सही मायने में 'जितेंद्र' कहलाते हैं। स्टीफन हॉकिंग भी ऐसे 'जितेंद्र' हैं, जिन्होंने इंद्रियों को प्रयत्न करके अपने वश में नहीं किया है, बल्कि उनकी इंद्रियां खुद-ब-खुद उनका साथ छोड़ चुकी है। स्टीफन विलियम हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी1942 को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में हुआ था। गौरतलब है कि यही वह तारीख थी, जिस दिन महान वैज्ञानिक गैलिलियो का भी जन्म हुआ था। उनके माता-पिता का घर उत्तरी लंदन में था। लेकिन द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान लंदन की अपेक्षा ऑक्सफोर्ड अधिक सुरक्षित था, जिसके कारण हॉकिंग का परिवार ऑक्सफोर्ड में बस गया। जब वे आठ साल के थे तो वे उत्तरी लंदन से बीस मील दूर सेंट अलबेंस में बस गए। 11 साल की उम्र तक उन्होंने सेंट एलबेंस स्कूल में पढ़ाई की। फिर वे ऑक्सफोर्ड के यूनिवर्सिटी कॉलेज चले गए। उनकी रुचि बचपन से गणित में थी, लेकिन पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। चूंकि उनके पिता खुद एक डॉक्टर थे और इसीलिए वे ऐसा चाहते थे। पर संयोगवश उनकी आगे की पढ़ाई भौतिकी विषय में हुई क्योंकि उन दिनों कॉलेज में गणित की पढ़ाई उपलब्ध नहीं थी और धीरे-धीरे इसी विषय से कॉस्मोलॉजी सेक्शन में पढ़ाई की।
हॉकिंग के जज्बे को उनके चिकित्सकों से लेकर पूरी दुनिया सिर झुकाती है। हॉकिंग का शरीर भले ही उनका साथ नहीं दे पाता है लेकिन अपने दिमाग के कारण उनकी तुलना आइंस्टाइन के समतुल्य की जाती है। हॉकिंग का आईक्यू (Intelligence Quotient ) 160 है। जो कि आईक्यू का उच्चतम स्तर है। वे एक न ठीक होने वाली बीमारी यानी स्टीफ मोटर न्यूरॉन डिजीज नाम की एक ऐसी बीमारी से पीडित हैं। जिसमें मरीज़ धीरे-धीरे शरीर के किसी भी अंग पर अपना नियंत्रण खो देता है और इंसान सामान्य ढंग से बोल या चल नहीं सकता है। दरअसल, चिकित्सकों को जब इस बीमारी का पता चला, तो उन्होंने यहां तक कह डाला था कि अब स्टीफन हॉकिंग ज़्यादा दिनों तक नहीं जिंदा रह सकेंगे। लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी बीमारी को कमज़ोरी नहीं बनने दिया। जब हॉकिंग 21 साल के थे तो उन्हें एम्योट्रोफिक लेटरल स्कलोरेसिस नाम बीमारी की वजह से लकवा मार गया था। हॉकिंग को जब यह पता चला कि वे मोटर न्यूरॉन डिजीज से पीडि़त हैं, तो उन्हें दुख ज़रूर हुआ, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। दरअसल, उन्हें यह नहीं समझ में आ रहा था कि वे शेष जीवन को कैसे और किस मकसद के साथ जीएं। ऐसे में उन्हें एक ही बात सूझी और वह कि चाहे कितनी भी बुरी परिस्थिति आए, उसे पूरी जिंदादिली के साथ जीओ। यही कारण है कि उन्होंने न केवल जेने वाइल्ड नामक अपनी प्रेमिका से शादी की, बल्कि अपनी पढ़ाई को भी आगे जारी रखा। हालांकि, यह सब करना आसानी से संभव नहीं था।
स्टीफ़न हॉकिंग ने ब्लैक होल और बिग बैंग थ्योरी को समझने में अहम योगदान दिया है। उनके पास 12 मानद डिग्रियाँ हैं और अमरीका का सबसे उच्च नागरिक सम्मान उन्हें दिया गया है।
मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मैंने ब्रह्माण्ड को समझने में अपनी भूमिका निभाई। इसके रहस्य लोगों के खोले और इस पर किये गये शोध में अपना योगदान दे पाया। मुझे गर्व होता है जब लोगों की भीड़ मेरे काम को जानना चाहती है।
—स्टीफ़न हॉकिंग

इच्छामृत्यु पर विचार
लगभग सभी मांसपेशियों से मेरा नियंत्रण खो चुका है और अब मैं अपने गाल की मांसपेशी के जरिए, अपने चश्मे पर लगे सेंसर को कम्प्यूटर से जोड़कर ही बातचीत करता हूँ।
—स्टीफ़न हॉकिंग

महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग 

दरअसल, जिस क्षेत्र में योगदान के लिए स्टीफन हॉकिंग को याद किया जाता है, वह कॉस्मोलॉजी ही है। कॉस्मोलॉजी, जिसके अंतर्गत ब्रह्मांड की उत्पत्ति, संरचना और स्पेस-टाइम रिलेशनशिप के बारे में अध्ययन किया जाता है। और इसीलिए उन्हें कॉस्मोलॉजी का विशेषज्ञ माना जाता है, जिसकी बदौलत वे थ्योरी ऑफ 'बिग-बैंग' और 'ब्लैक होल्स' की नई परिभाषा गढ़ पाने में कामयाब हो सके हैं। स्टीफन की चर्चित किताब- ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑव टाइम आज भी दुनिया की सबसे अमूल्य पुस्तकों में से एक है। उल्लेखनीय है कि उनके योगदानों के कारण उन्हें अब तक लगभग बारह सम्मानित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा, वे रॉयल सोसायटी और यूएस नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के एक सम्मानित सदस्य भी हैं।
Comment Using!!

Pages

undefined