सुब्रह्मण्य भारती एक देशभक्त कवि - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

सुब्रह्मण्य भारती एक देशभक्त कवि

Share This
सुब्रह्मण्य भारती (Subramania Bharati, 11 दिसम्बर1882 - 11 सितम्बर1921भारत के महान कवियों में से एक थे, जिन्होंने तमिल भाषा में काव्य रचनाएँ कीं। इन्हें महाकवि भरतियार के नाम से भी जाना जाता है। भारती एक जुझारू शिक्षक, देशप्रेमी और महान कवि थे। आपकी देश प्रेम की कविताएँ इतनी श्रेष्ठ हैं कि आपको भारती उपनाम से ही पुकारा जाने लगा। तमिल भाषाके महाकवि सुब्रमण्यम भारती ऐसे साहित्यकार थे, जो सक्रिय रूप से 'स्वतंत्रता आंदोलन' में शामिल रहे, जबकि उनकी रचनाओं से प्रेरित होकर दक्षिण भारत में आम लोग आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़े। ये ऐसे महान कवियों में से एक थे, जिनकी पकड़ हिंदीबंगालीसंस्कृत,अंग्रेज़ी आदि कई भाषाओं पर थी, पर तमिल उनके लिए सबसे प्रिय और मीठी भाषा थी। उनका 'गद्य' और 'पद्य' दोनों विधाओं पर समान अधिकार था।

परिचय

सुब्रह्मण्य भारती का जन्म 11 दिसंबर1882 को एक तमिल गाँव एट्टियपुरम, तमिलनाडु में हुआ था। शुरू से ही वह विलक्षण प्रतिभा के धनी थे और कम समय में ही उन्होंने संगीत का भी अच्छा ज्ञान प्राप्त कर लिया था। 11 वर्ष की आयु में उन्हें कवियों के एक सम्मेलन में आमंत्रित किया गया, जहाँ उनकी प्रतिभा को देखते हुए भारती को ज्ञान की देवी सरस्वती का ख़िताब दिया गया था। भारती जब पाँच वर्ष के ही थे, तभी उनकी माता का निधन हो गया। बाद में पिता का निधन भी जल्दी हो गया। 11 वर्ष की ही अल्प अवस्था में उनका विवाहकर दिया गया। वह कम उम्र में ही वाराणसी अपनी बुआ के पास आ गए थे, जहाँ उनका परिचय अध्यात्म और राष्ट्रवाद से हुआ। इसका उनके जीवन पर काफ़ी प्रभाव पड़ा और उनकी सोच में काफ़ी बदलाव आ गया। चार साल के काशीवास में भारती ने संस्कृत, हिन्दी और अंग्रेज़ी भाषा का अध्ययन किया। अंग्रेज़ी भाषा के कवि 'शेली' से वे विशेष प्रभावित थे। उन्होंने एट्टयपुरम् में ‘षेलियन गिल्ड’ नामक संस्था भी बनाई तथा ‘षेलीदासन्’ उपनाम से अनेक रचनाएँ लिखीं। काशी में ही उन्हें राष्ट्रीय चेतना की शिक्षा मिली, जो आगे चलकर उनके काव्य का मुख्य स्वर बन गयी। काशी में उनका सम्पर्क भारतेन्दु हरिश्चन्द्र द्वारा निर्मित ‘हरिश्चन्द्र मण्डल’ से रहा। काशी में उन्होंने कुछ समय एक विद्यालय में अध्यापन किया। वहाँ उनका सम्पर्क श्रीमती डा. एनी बेसेंटसे हुआ, पर वे उनके विचारों से पूर्णतः सहमत नहीं थे। बाद में भारती ने ज्ञान के महत्व को समझा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उअनकी अत्यधिक रूचि रही। इस समय वह कई समाचार पत्रों के प्रकाशन और संपादन से जुड़ गये। इन समाचार पत्रों में तमिल दैनिक 'स्वदेश मित्रम', तमिल साप्ताहिक 'इंडिया' और अंगेज़ी साप्ताहिक 'बाला भारतम' शामिल है। उन्होंने अपने समाचार पत्रों में व्यंग्यात्मक राजनीतिक कार्टून का प्रकाशन शुरू किया था।

रचनाएँ

इन पत्रों से न सिर्फ वह लोगों को अपेक्षित ज्ञान दिलाने में सफल रहे बल्कि उनकी रचनाओं का भी प्रकाशन हुआ। उसी समय उनकी रचनाधर्मिता चरम पर थी। उनकी रचनाओं में एक ओर जहाँ गूढ़ धार्मिक बातें होती थी वहीं रूस और फ्रांस की क्रांति तक की जानकारी होती थी। वह समाज के वंचित वर्ग और निर्धन लोगों की बेहतरी के लिए प्रयासरत रहते थे।
भारती का प्रिय गान बंकिम चन्द्र का 'वन्दे मातरम्' था। 1905 में काशी में हुए 'कांग्रेस अधिवेशन' में सुप्रसिद्ध गायिका सरला देवी ने यह गीत गाया। भारती भी उस अधिवेशन में थे। बस तभी से यह गान उनका जीवन प्राण बन गया। मद्रास लौटकर भारती ने उस गीत का उसी लय में तमिल में पद्यानुवाद किया, जो आगे चलकर तमिलनाडु के घर-घर में गूँज उठा।
सुब्रह्मण्य भारती ने जहाँ गद्य और पद्य की लगभग 400 रचनाओं का सृजन किया, वहाँ उन्होंने 'स्वदेश मित्रम', 'चक्रवर्तिनी', 'इण्डिया', 'सूर्योदयम', 'कर्मयोगी' आदि तमिल पत्रों तथा 'बाल भारत' नामक अंग्रेज़ी साप्ताहिक के सम्पादन में भी सहयोग किया।

Pages