आज का इतिहास 24 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

आज का इतिहास 24 अप्रैल,

Share This
1271- ईसवी को प्रख्यात पर्यटक मार्को पोलो ने एशिया महाद्वीप की अपनी यात्रा आरंभ की। इससे पहले उनके पिता और चाचा ने ईरान के मार्ग से चीन की यात्रा की थी। उस समय चीन मंगोलिया तुर्किस्तान और ईरान मंगोल सरदार चंगेज़ ख़ान के वंशजों के अधीन थे। मार्को पोलो अपने पिता के साथ चीन गये और कुछ समय चीन तथा दक्षिण पूर्वी एशिया के द्वीपों में बिताया इस यात्रा से लौट कर मार्को पोलो ने यात्रा वृतांत लिखा जिसमें उन्होंने चीन तुर्किस्तान मंगोलिया और दक्षिण पूर्वी एशिया के कुछ क्षेत्रों की भौगोलिक विशेषताओं का उल्लेख किया है।

1858- स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह का निधन। 

1877- रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 



1916- ईसवी को आयरलैंड की जनता ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए इस साम्रज्यवादी सरकार के विरुद्ध आदोलन तेज़ किया। आयरलैंड में शेन फ़िन के स्वतंत्रता आंदोलन ने इससे पहले के स्वायत्तता आंदोलन का स्थान लिया शेन फ़िन ने ब्रिटेन के इस प्रस्ताव का कड़ाई से विरोध किया कि दक्षिणी और उत्तरी आयरलैंड में दो अलग अलग संसदें बनाई जाएं किंतु अंतत: सन 1922 ईसवी में स्वतंत्रता संग्रामियों और ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधान मंत्री के बीच होने वाली वार्ता के परिणाम स्वरुप वर्तमान दक्षिणी आयरलैंड स्वतंत्र हो गया और उत्तरी आयरलैंड ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए अपना संघर्ष जारी रखा।
1973- को क्रिकेट जगत की महान हस्ती सचिन तेंदुलकर का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम सचिन रमेश तेंदुलकर है। वह क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्जेबाज़ों में गिने जाते हैं। सन् 1989 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के पश्चात वे बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ है। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 14000 से अधिक रन बनाने वाले वे विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों मे भी उन्हें सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है। उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुंबई के लिये 14 वर्ष की उम्र मे खेला। उनके अन्तर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत 1989 मे पाकिस्तान के विरुद्ध कराची से हुई।
1974- को हिंदी भाषा के एक प्रमुख लेखक, कवि और निबंधकार रामधारी सिंह दिनकर का निधन हुआ। वह 23 सितम्बर वर्ष 1908 को जन्मे थे बिहार प्रांत के बेगुसराय ज़िले का सिमरिया घाट उनकी जन्मस्थली है। भारत के राष्ट्र कवि दिनकर आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने इतिहास, दर्शनशास्त्र और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई पटना विश्वविद्यालय से की। साहित्य के रूप में इन्होंने संस्कृत, बांग्ला, अंग्रेजी और उर्दू का गहन अध्ययन किया था। उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। रामधारी सिंह दिनकर भारत की स्वतंत्रता से पूर्व विद्रोही कवि के रूप में पहचाने जाते थे किन्तु स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रकवि के नाम से जाने जाते रहे। वे छायावादोत्तर कवियों की पहली पीढ़ी के कवि थे।
2010- को अमरीका के केप केनेवरल स्थित वायु सेना स्टेशन से पुनः प्रयोग हो पाने वाले एक छोटे अंतरिक्ष यान एक्स-37बी का परीक्षण किया गया
Comment Using!!

Pages

undefined