आज का इतिहास 23 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 23 अप्रैल,

Share This
1616- ईसवी को ब्रिटेन के विश्व विख्यात लेखक और शायर विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ। उन्होंने अपना कला जीवन अभिनय से आरंभ किया और फिर ड्रामे भी लिखने लगे उन्होंने कुछ ही समय में इन दोनों क्षेत्रों में बहुत नाम कमा लिया। उनकी रचनाएं अधिकतर साहसिक कार्य और कमेडी पर आधारित थीं। रोमियो ऐंड जूजियट उनकी विश्वविख्यात रचनाओ में है। 52 वर्ष की आयु में शेक्सपियर का निधन हुआ।
1660- स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।
1775- ईसवी को ब्रिटेन के चित्रकार और मूर्तिकार विलियम टरनर का लंदन के एक गरीब परिवार में जन्म हुआ। उन्होंने बाल्यकाल में ही अपनी कला का लोहा मनवाया और जवानी तक एक विख्यात चित्रकार बन गये। सन 1815 ईसवी में टरनर का निधन हुआ।
1858- ईसवी को जर्मनी के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ मैक्स प्लैंग का जन्म हुआ। उन्होंने भौतिकशास्त्र के क्षेत्र में अपने कठिन प्रयासों और सफलताओं के बाद पुरस्कार जीता। वे जर्मनी के तानाशाह हिटलर के कटटर विरोधियों में थे। उन्होंने प्रतिबिंबन प्रकाश और उष्मा के बारे में गहन अध्ययन किया और इन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये। उनके प्रयासों और उनके द्वारा बनाए गये नियमों को आधार बनाकर बहुत से वैज्ञानिकों ने शेधकार्य किये हैं और उन्हें सफलताएं भी मिली हैं।
1891- ईसवी को रुस के विख्यात संगीतकार सेर्गई प्रोकफ़ीफ़ का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी माता से प्रभावित होकर संगीत में रुचि लेना आरंभ किया और कुछ ही समय में इस कला के उस्ताद कहलाने लगे। सन 1953 ईसवी में उनका निधन हुआ।
1908- डेनमार्क,जर्मनी,ब्रिटेन,फ्रांस,हालैंड और स्वीडन के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किये गये । 
1935- यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।
1968- मशहूर गजल गायक बड़े गुलाम अली खान का निधन।
1992- ईसवी को भारत के फ़िल्म निर्माता और कथाकार सत्य जित राय का निधन हुआ। उन्होंने सदैव यह प्रयास किया कि उनकी फ़िल्में सामाजिक वास्तविकताओं से निकट रहें। इसी कारण उन्होंने अपना ध्यान ज़्यादातर आम लोगों की दिनचर्या की ओर केंद्रित रखा। वे भारत के उन गिने चुने फ़िल्म निर्माताओं में से एक थे जिन्हें विश्व ख्याति मिली है।
2005- यू ट्यूब पर पहली बार वीडियो अपलोड किया गया।

Pages