7 सितम्बर आज का इतिहास - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

7 सितम्बर आज का इतिहास

Share This
1707- फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और प्रकृतिवादी जार्ज लुईस बूफ़ोन George Louis buffoan का जन्म हुआ। उन्होंने अपने जीवन का अधिकतर समय वैज्ञानिक शोध में व्यतीत किया और 24 खंडों पर आधारित प्राकृतिक इतिहास  नामक पुस्तक लिखी। इस पुस्तक में धरती, वनस्पतियों, जानवरों और पत्थरों के इतिहास के बारे में वैज्ञानिक सूचनाएं वर्णित हैं और बहुत ही सरल शैली में यह पुस्तक लिखी गयी है। 

1813- अमेरिका के लिए सबसे पहली बार 'अंकल सैम संबोधन का प्रयोग किया गया।

1822- ब्राज़ील ने पुर्तगाल के क़ब्ज़े से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन ब्राज़ील का राष्ट्रीय दिवस है। पुर्तगाल ने 1494 ईसवी से ब्राज़ील पर क़बज़ा आरंभ किया।पुर्तग़ाल ने स्थानीय रेडइंडियन्स और अफ़्रीक़ा से लाखों अश्वेतों को ब्राज़ील में खेती में लगाया 19वीं शताब्दी के आरंभ में जब पुर्तगाल पर नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हुआ तो पुर्तगाली तानाशाह अपने परिवार के साथ ब्राज़ील भाग गये जो पुर्तगाल का उपनिवेश था। 

1901- चीन में बॉक्सर विद्रोह समाप्त हुआ।

1923- इंटरपोल की वियना में स्थापना हुई।

1931- दूसरा गोलमेज सम्मेलन लंदन में शुरु हुआ।

1945- जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में रियोकियो द्वीप पर आत्मसमर्पण किया।

1988- पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ।

1999- भारत ने पूर्वी तिमोर के जैसा ही जनमत संग्रह कश्मीर में भी कराये जाने संबंधी पाकिस्तान की मांग को ठुकराया। 
Comment Using!!

Pages

undefined