Today History 8 सितम्बर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

Today History 8 सितम्बर

Share This
1320- मुहम्मद बिन तुगलक का पिता गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।

1689- चीन और रूस ने नेर्त्सजंस्क की संधि पर हस्ताक्षर किये।

1763- वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कैनेडा, पेरिस समझौते के आधार पर फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ। इस प्रकार औपचारिक रुप से इसे ब्रिटेन का समर्थन प्राप्त हुआ किंतु फ़्रान्सीसी मूल के केनेडाइयों और कैनेडा में रह रहे ब्रिटेन वासियों के बीच लम्बे समय तक विवाद जारी रहा।

1915- एसोसिएशन ऑफ नीग्रो लाइफ एंड हिस्ट्री की स्थापना हुई।

1924- रूस की अजेक्जेंड्रा कोल्लोनतई पहली महिला राजदूत बनीं।

1941- नाज़ी जर्मनी के सैनिकों ने सोवियत संघ पर आक्रमण के तीन महीने बाद लेनिन्ग्राड का परिवेष्टन कर लिया किंतु हिटलर और उसके सेनाकमांडरों के अनुमान के विपरीत इस नगर पर नाज़ी सेना का अधिकार न हो सका बल्कि जनवरी सन 1944 तक इस नगर की जनता ने संघर्ष किया और यह परिवेष्टन तोड़ दिया। 

1943- द्वितीय विश्व युद्ध में इटली ने आत्मसमर्पण किया।

1948- जर्मनी के संगीतकार रिचर्ड एश्ट्रोविस का निधन हुआ। उनका जन्म सन 1864 में हुआ। उन्हें 19वीं और 20वीं शताब्दी में आधुनिक संगीत की एक विशेष शैली का जनक समझा जाता है।

1967- युगांडा ने पारंपरिक कबाइली राज्यों का उन्मूलन किया और गणतंत्र बना।
Comment Using!!

Pages

undefined