आज का इतिहास 27 मार्च, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 27 मार्च,

Share This
1845- जर्मनी के एक अन्य भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ वेलहेलम रोंटगन का जन्म हुआ। उन्होंने सन 1895 ईसवी में विशेष किरण एक्स रे का पता लगाया। सन 1923 ईसवी में रोंटगन का निधन हुआ।

1884- बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुयी। 

1899- इंग्लैंड और फ्रांस के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा किया गया। 

1948- को फ़्रांस की सरकार ने फ़्रांस के घटक और समर्थक देशों का संघ नाम से एक संगठन बनाकर, ऐसे स्वतंत्रता प्राप्त कर लेने वाले देशों को एकजुट करने का प्रयास किया जो अतीत में उसके उपनिवेश रह चुके थे। यह संगठन भी राष्ट्रमंडल संगठन के समान था जिसमें ब्रिटेन के उपनिवेश रह चुके देश शामिल हैं। इस संघ के अस्तित्व में आना फ्रैकफ़ोनी देशों के संगठन की भूमिका बना।

1898- भारतीय उपमहाद्वीप के प्रख्यात विचारक और समाज सुधारक सर सैयद अहमद ख़ां का निधन हुआ। वे 17 अक्तूबर सन 1817 ईसवी को नई दिल्ली में पैदा हुए थे। 22 वर्ष की आयु में पिता के निधन के बाद उन्होंने नौकरी की और फिर सन 1841 में जज बन गए। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की विफलता के बाद मुसलमानों की दुर्दशा से सर सैयद अहमद ख़ां बहुत दुखी रहते थे। उन्होंने इस संग्राम के कारणों पर आधारित एक पुस्तक लिखी जिसका नाम असबाबे बग़ावते हिंद है। उन्होंने एक साइन्टेफ़िक सोसायटी की स्थापना की। सर सैयद ने सन 1875 में अली गढ़ में मोहम्डन एंग्लो ओरियंटल कालेज बनाया जो इस समय अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के नाम से प्रख्यात है।

1964- ईसवी को साइप्रस में औपचारिक रुप से संयुक्त राष्ट्र की सेना का गठन हुआ।

Pages