9 अक्तूबर आज का इतिहास - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

9 अक्तूबर आज का इतिहास

Share This
1708- स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई जिसे डिनाइपर के नाम से जाना जाता है स्वीडन की पराजय के साथ समाप्त हुई। यह युद्ध इसी वर्ष के जनवरी महीने में रुस पर स्वीडन  के आक्रमण के साथ आरंभ हुआ।

1855- अमेरिकी आविष्कारक इसहाक सिंगर ने सिलाई मशीन मोटर का पेटेंट कराया।

1876- स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी।


1888- अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन की याद में बनाये गये वाशिंगटन स्मारक को जनता के लिए पहली बार खोला गया।

1914- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया।

1930- अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।


1946- वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री हुई।


1949- प्रादेशिक सेना की स्थापना हुई।


1962- युगांडा ब्रिटेन से स्वाधीन होने में सफल हुआ। इस लिए इस दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया है। वर्ष 1890 में युगांडा, ब्रिटेन की अफ़्रीक़ी कम्पनियों के नियंत्रण में आ गया और कुछ ही समय बाद इसे औपचारिक रुप से  ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित कर दिया गया।
1975- रूसी मानवाधिकार कार्यकर्ता आंद्रेई सखारोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें 'हाइड्रोजन बम के जनक के रूप में जाना जाता है।


1976- इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच शुरु।


2009- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।

Pages