इतिहास में आज 10 अक्तूबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

इतिहास में आज 10 अक्तूबर

Share This
1902- हालैंड के हेग नगर में अंतर्राष्ट्रीय हेग न्यायालय ने पहली बार अपनी कार्यवाही आरंभ की। इस न्यायालय का गठन वर्ष 1899 में रूस के ज़ार शासक निकोलाय द्वितीय के प्रस्ताव पर हुआ। यह अत्यंत प्राचीन न्यायिक संस्था है जो इस समय भी संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षण में काम कर रही है।

1906- प्रसिद्ध भारतीय उपन्यासकार आर. के. नारायन का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम रासीपुरम कृष्णस्वामी अय्यर नारायण स्वामी था। नारायण अंग्रेज़ी साहित्य के सबसे महान उपन्यासकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने दक्षिण भारत के काल्पनिक नगर मालगुड़ी को आधार बनाकर अपनी रचनाएं की।

1910- वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। वे काशी हिन्दु विश्वविद्यालय के संस्थापक थे। अपने व्यवहार में वे सदैव मृदुभाषी रहे। ढेर सारी संस्थाओं के जनक एवं सफल संचालक के रूप में उन्होंने कभी भी रोष अथवा कड़ी बोली का प्रयोग कभी नहीं किया। 

1964- टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया। ओलंपिक खेलों का इतिहास बहुत पुराना है। प्राचीन ओलंपिक खेलों का आयोजन 1200 साल पूर्व योद्धा-खिलाड़ियों के बीच हुआ था। पुराने समय में शांति के दौरान योद्धाओं के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ खेलों का विकास हुआ। शुरुआती दौर में दौड़, मुक्केबाजी, कुश्ती और रथों की दौड़ सैनिक प्रशिक्षण का हिस्सा हुआ करते थे।

1980- फ़िजी को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली और इस दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। वर्ष 1874 से इस देश पर ब्रिटेन का अधिकार  हुआ जो 10 वर्ष से अधिक समय तक जारी रहा यहां तक कि वर्ष 1965 में इस देश में नया संविधान लागू हुआ जिसमें देश की स्वाधीनता के संबंध में भी कुछ क़ानून निर्धारित किए गए थे।

Pages