इतिहास के पन्नो से 15 सितम्बर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

इतिहास के पन्नो से 15 सितम्बर

Share This
1656- इंग्लैंड तथा फ्रांस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1821- मध्य अमेरिकी देश कोस्टारिका, एल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास तथा निकारागुआ को स्वतंत्रता मिली।


1851- अमेरिका के फिलाडेल्फिया में सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।


1958- को घातक रोग ट्रेकोमा के वायरस की चिकित्सा विज्ञान में पहली बार खोज हुई। इस घातक बीमारी के वायरस का पता लगने से ट्रेकोमा से संघर्ष के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ। इस बीमारी का पता लगने के समय तक प्रतिवर्ष हज़ारों लोग विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में आंख की रौशनी से वंचित हो जाते थे।


1860- शिक्षाविद् एवं इंजीनियर एम. विश्वेसरैया का जन्म।

1894- जापान ने चीन को पिंग यांग की लड़ाई में हराया।


1914- प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी तथा फ्रांस के बीच आइस्ने का युद्ध।


1959- दिल्ली में पहली बार टेलीविजन पर कार्यक्रम प्रसारित। जब एक प्रायोगिक परियोजना के रुप में दिल्ली में टी.वी केन्द्र खोला गया तथा दूरदर्शन नाम से सरकारी टीवी चैनल की नींव पड़ी। टेलीविज़न शब्द लैटिन तथा यूनानी शब्दों से बनाया गया है जिसका अर्थ होता है दूर दृष्टि। टेलीविज़न सेट वर्ष 1930 के उत्तरार्ध से उपलब्ध रहे हैं और समाचार व मनोरंजन के स्रोत के रूप में शीघ्र ही घरों व संस्थाओं में आम हो गये। 


1991- को यूरोप के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में स्थित मेसोडोनिया ने यूगोस्वालिया से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। पंद्रहवी शताब्दी के मध्य में मेसोडोनिया पर उसमानी शासक का नियंत्रण हो गया था और उन्नीसवीं शताब्दी के अंत में इसका बुलग़ारिया में विलय हो गया। 

Pages