आज का इतिहास 10 सितम्बर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

आज का इतिहास 10 सितम्बर

Share This
1846- एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।

1847- हवाई में पहला थियेटर खुला।

1887- स्वतंत्रता सेनानी गोविंद बल्लभ पंत का जन्म हुआ।  वे उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे। वे अपने साहस और संकल्प में प्रसिद्ध थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल के निधन के बाद वे भारत के गृहमंत्री बने। हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने और ज़मीनदारी प्रथा को समाप्त करने में उनका महत्त्ववपूर्ण योगदान था। वर्ष 1957 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 

1914- मेसूरी नामक झील के समीप जर्मनी और रुस की सेनाओं के बीच युद्ध आरंभ हुआ। यह युद्ध प्रथम विश्व युद्ध में संयुक्त मोर्चे में रुस की भागीदारी के बाद आरंभ हुआ।

1915- बाघा जतिन के नाम से मशहूर प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी जतीन्द्र नाथ मुखर्जी का बालासोर अस्पताल में निधन।

1919- प्रथम विश्व युद्ध के विजयी देशों और ऑस्ट्रिया हंग्री शासन के बीच सेन्ट जर्मन समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते के आधार पर ऑस्ट्रिया को ऑस्ट्रिया हंग्री और चेकोस्लवाकिया में विभाजित कर दिया गया। इसी प्रकार उसका कुछ भाग इटली,योगोस्लाविया, सोवियत संघ पोलैन्ड और रोमानिया के दे दिया गया।

1923- आयरलैंड संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुआ। आयरलैंड यूरोपीय महाद्वीप का एक छोटा सा देश है जिसके चारों ओर प्रकृति का सौन्दर्य फैला हुआ है। पूरा देश हरियाली से भरा हुआ है। यह दुनिया में सबसे बडे द्वीप के रूप में 20वें स्थान पर आता है।

1926- जर्मनी ने लीग ऑफ नेशंस की सदस्यता ली।

1939- कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1966- संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
Comment Using!!

Pages

undefined