आज का इतिहास 10 जुलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

आज का इतिहास 10 जुलाई

Share This
874- ईसवी को उत्तरी युरोप के आइसलैंड द्वीप की खोज हुई, नार्वे के शिकारियों ने इस द्वीप की खोज की थी। वर्ष 1261 ईसवी में इस द्वीप पर नार्वे का अधिकार हो गया और एक शताब्दी बाद डेनमार्क ने नार्वे और आइसलैंड दोनों पर क़ब्ज़ा कर लिया। अंतत: सन 1944 ईसवी में आइसलैंड को डेनमार्क से स्वतंत्रता मिली।

1741- ईसवी को डेनमार्क के विटस बेरिग नामक खोजकर्ता ने अलास्का क्षेत्र का पता लगाया। वे अपने बादबानी जहाज़ से रुस जा रहे थे कि उन्होंने अलास्का क्षेत्र को देखा जो कैनेडा के पश्चिमोत्तर में स्थित है। यह तेल सम्पन्न क्षेत्र 1867 ईसवी तक रुस के जार शासक के अधिकार में रहा किंतु इसी वर्ष ज़ार शासन ने अलास्का को 7 मिलयन डॉलर में अमरीका के हाथ बेच दिया। 

1913- रोमानिया ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1923- यूरोपीय देश इटली में सभी गैर फासीवादी दलों को विलय हुआ।


1924- डेनमार्क ने ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लिया। नार्वे ने ग्रीनलैंड पर अपना दावा छोड़ा।


1925- सोवियत संघ के आधिकारिक समाचार एजेंसी के तौर पर टीएएसएस की शुरुआत हुई।


1931 ईसवी को पहली महिला विमान चालक ने संसार का चक्कर लगाने के लिए उड़ान आरंभ की। यह महिला जर्मनी की रहने वाली थी उसका नाम बायनहोज़न था। उसने 275 घंटे में हवाई जहाज़ से 31 हज़ार किलोमीटर की दूरी तय की।

1940 ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ़्रांस के तत्कालीन प्रधान मंत्री और वरिष्ठ सेनाधिकारी हेनरी पैटन ने जर्मनी से अपने देश की पराजय के बाद सत्ता अपने हाथ में ले ली। 22 जून सन 1940 को दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने के समझौते पर हस्ताक्षर हुए जिसके अनुसार पेरिस सहित उत्तरी फ़्रांस के क्षेत्र जर्मनी के क़बज़े में बाक़ी रहे और फ़्रांस की राजधानी और पेटन की पिटठू सरकार को फ़्रांस के विशी नामक नगर स्थानानतरित कर दिया गया। 


1943- अमेरिका,ब्रिटेन और कनाडा की सेना ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की सिसली द्वीप पर हमला किया।

1965- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं के प्रथम एनसीसी कॉलेज का उद्घाटन।


1973- ईसवी को केंद्रीय अमरीका महाद्वीप के बाहमास द्वीप समूह को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली आज के दिन को इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है। सन 1492 ईसवी में क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने इस क्षेत्र की खोज की और यह स्पेन का भाग बन गया 17वीं और 18वीं ईसपी शताब्दी में बाहमास द्वीप समूह पर अधिकार के लिए स्पेन और ब्रिटेन के बीच कई बार युद्ध हुए अंतत: 1783 इसवी में ब्रिटेन ने इस क्षेत्र पर अधिकार कर लिया। 
Comment Using!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages

undefined