आज का इतिहास 9 जून - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 9 जून

Share This
1525 ईसवी को स्पेन की सेना ने पैराग्वे देश का अतिग्रहण कर लिया। इस प्रकार इस छोटे से देश में स्पेन का 276 वर्ष तक जारी रहने वाला साम्राज्य आरंभ हुआ। यह देश दक्षिणी अमरीका के केंद्र में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 4 लाख 6 हजार 752 वर्ग किलोमीटर है। ब्राज़ील अर्जेन्टाइना बोलीविया आदि इसके पड़ोसी देश हैं। 14 मई सन 1811 ईसवी को इस देश ने स्वतंत्रता पाई।

1659- दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने धोखे से मुगल शाहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।

1720-स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1815 ईसवी को वियना सम्मेलन समाप्त हुआ इसमें योरोपीय देशों के राजाओ और मंत्रियों ने भाग लिया था। यह सम्मेलन नेपोलियन बोनापार्ट की पराजय के बाद आयोजित हुआ था। सितम्बर सन 1814 से आरंभ होने वाले इस सम्मेलन में भाग लेने वालों ने बोनापार्ट के उपनिवेशों के पूर्व शासको को सत्ता में पहुंचाने के अतिरिक्त योरोप का नया मानचित्र बनाया जिसमें बेल्जियम, हॉलैड में और नार्वे, स्वीडन में विलीन हो गया जबकि पोलैंड, रुस प्रॉस और ऑस्ट्रिया के बीच विभाजित हो गया। 

1870 ईसवी को ब्रिटेन के उपन्यासकार चार्ल्ज़ डिकेनस का निधन हुआ। वे सन 1812 ईसवी में जन्में थे और उन्होंने 19वी शताब्दी के अंग्रेज़ी सहित्य में रियलिज़्म की नींव डाली। डिकेन्ज़ पहले तो पत्रकारिता में व्यस्त हुए किंतु बाद में कहानियां लिखने लगे और उन्होंने डेविड कॉपरफ़ील्ड जैसे उपन्यास लिखे जिस्के कारण उन्हें विश्व ख्याति प्राप्त हुई। उनकी कुछ दूसरी रचनाएं भी विश्व ख्याति रखती हैं। 

1931-डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार प्रदर्शित किया गया।

1940-नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1944-रुस ने फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।

1945-आस्ट्रेलिया की सेना ने ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।

1962 ईसवी को अलजीरिया की राजधानी अलजीयर्स के विश्वविद्यालय में भयानक आग लगी। आग लगने से विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी की पांच सौ से अधिक मूल्यवान और महत्वपूर्ण पुस्तकें जलकर राख हो गयीं। यह पुस्तकें महत्वपूर्ण और दुर्लभ स्रोत समझी जाती थीं। इस लाइब्रेरी में फ़्रांस की सैनिक गुप्तचर संस्था ने आग लगई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages