आज का इतिहास 12 जून - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 12 जून

Share This
 1667 ईसवी को चिकित्सा के इतिहास में पहली बार मनुष्य के शरीर में रक्त परिवर्तन की घटना घटी। यह कारनामा फ़्रांस के नरेश लुई चौदहवें के चिकित्सक हेट्पाइज़ डेनीज़ ने अंजाम दिया जो दर्शनशास्त्र और गणित के प्रोफ़ेसर थे। रोगी एक 15 वर्षीय लड़का था जिसके ख़ून की गर्मी कम करने के लिए उसके शरीर से लगभग बीस बार ख़ून निकाला जा चुका था। ख़ून की इस कमी को पूरा करने के लिए डेनिज़ ने उस लड़के के शरीर में बाहरी ख़ून डालने का निर्णय किया और उसके शरीर में एक भेड़ के बच्चे का ख़ून डाल दिया गया।

1977 ईसवी को पाकिस्तान के प्रसिद्ध उद्घोषक और ब्राडकास्टर शकील अहमद का निधन हुआ। वह 1908 ईसवी में भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित मलीहाबाद में पैदा हुए और वहीं आरंभिक शिक्षा प्राप्त की। शकील अहमद भारतीय उपमहाद्वीप में रेडियो के आरंभ के बाद 1937 में आल इंडिया रेडियो से उद्घोषक के रूप में जुड़ गये। द्वितीय विश्व युद्ध के अवसर पर शकील अहमद को आल इंडिया रेडियो नई दिल्ली से समाचार प्रसारित करने के लिए चुना गया जिसने उनके नाम को भारतीय उपमहाद्वीप के कोने कोने में पहचनवा दिया। 

2007-कनाडा में होने वाले जीव विज्ञानं ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन .

2008- दक्षिणी एशियाई फ़ुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ फ़ुटबाल चैम्पियनशिप की मेजबानी  सौंपी

महत्वपूर्ण अवसर
  • विश्व बालश्रम निषेध दिवस

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages