आज का इतिहास 13 जून, 14 जून, 15 जून - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 13 जून, 14 जून, 15 जून

Share This
1695 ईसवी को फ़्रांस के लेखक और कवि जॉन डोला फोन्टन का निधन हुआ। वे सन 1621 ईसवी में जन्मे थे उन्हें प्राचीन कहानियां पढ़ने में बहुत आनंद आता था। उन्होंने फ़्रांस की लेखक संस्था में भी अपनी जगह बनाली थी जिसके बाद से उन्होंने बड़े ही सराहनीय काम किए।

1906 ईसवी को आयरलैंड में लोकतंत्र वादी सेना की राजनैतिक शाखा शेनफिन की स्थापना हुई। आयरलैंड ब्रिटेन का उपनिवेश था और यह संस्था आयरलैंड के एक वरिष्ठ पत्रकार आर्थर ग्रेफीट ने इस क्षेत्र को ब्रिटेन से स्वतंत्र कराने के लिए बनाई थी। आरंभ में इस संस्था ने ब्रिटेन और उसके सरकारी कारिंदों के मुकाबले में प्रतिरोध किया और अंतत: सन 1921 में निरंतर संघर्ष के बाद इस संस्था को दक्षिणी आयरलैंड को ब्रिटेन से स्वतंत्र कराने में सफलत मिल गयी।

1921 ईसवी को फिलिस्तीन पर ब्रिटेन के अतिक्रमण के आरंभिक वर्ष में ज़ायोनियों के विरुद्ध फिलिस्तीनियों का पहला देश व्यापी आंदोलन आरंभ हुआ। फ़िलिस्तीनी जनता का रक्तरंजित विद्रोह ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा जायोनियों के अवैध समर्थन के विरोध का चिन्ह था।

1944 ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाज़ी जर्मनी ने वी7-1 नामक पहला प्रक्षेपास्त्र ब्रिटेन पर दागा उस समय तक जर्मनी ब्रिटेन पर हवाई आक्रमण कर रहा था। किंतु धरती से धरती पर मार करने वाला यह प्रक्षेपास्त्र जर्मनी के लिए सस्ता और आकमण का सुरक्षित साधन था।

1955 ईसवी को भारतीय उपमहाद्वीप के प्रसिद्ध लिपिकार मुन्शी ताजुद्दीन ज़र्री क़लम का निधन हुआ। वह भारतीय उपमहाद्वीप में लिपि की नई शैली के गुरू माने जाते थे। उस्ताद ताजुद्दीन ज़र्री क़लम सन 1904 ईसवी में जन्मे थे। उन्होंने लिपि की शिक्षा अपने मामा और उस काल के प्रसिद्ध लिपिकार हाजी नूर मुहम्मद से प्राप्त की और शीघ्र ही अपना शैली आरंभ की।


आज का इतिहास 14 जून

1634-रूस और पोलैंड के बीच पोलियानोव शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1658-ड्यून्स की लड़ाई में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं ने स्पेन को हराया।


1775-अमेरिकी सेना की स्थापना ।


1777- अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वज में सितारों और स्ट्राइप्स को अंगीकार किया गया।


 1820 ईसवी को मिस्र के सैनिकों ने मोहममद अली पाशा के नेतृत्व में सूडान पर आक्रमण किया और इस देश के उत्तरी भाग पर अधिकार कर लिया। इसके साथ ही ब्रिटेन की सेना ने सूडान के दक्षिणी भाग पर आक्रमण करके उसे अपने अधिकार में ले लिया किंतु सूडान की जनता ने मेहदी सूडानी के नेतृत्व में सन 1881 से मिस्र और ब्रिटेन के अतिग्रहण के विरुद्ध संघर्ष आरंभ किया और सन 1885 में अतिग्रहणकारियों को भारी पराजय का सामना करना पड़ा और सूडानियों ने  अतिग्रहित भूमि का बड़ा भाग स्वतंत्र करा लिया।


 1830 ईसवी को फ्रांसीसी सेना अफ्रीका महाद्वीप के अलजीरिया देश के तट पर उतरी। यह क़दम अलजीरिया पर वर्चस्व स्थापित करने के लिए फ्रांस की सैनिक कार्रवाई का आरंभ था। इस अतिग्रहण के बाद अलजीरिया की जनता ने कड़ा प्रतिरोध किया और हथियार भी उठा लिये किंतु इसके बावजूद सन 1910 में अलजीरिया, फ़्रांस का उपनिवेश बन गया। 

1934-आस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी की मुलाकात।

1940- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस पर कब्जा किया।


1962- फ्रांस की राजधानी पेरिस में यूरोपीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की गई जिसका नाम बाद में बदल कर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी कर दिया गया ।


1986 ईसवी को लैटिन अमेरिका के विख्यात लेखक ख़ोरख़ा लुईस बोरख़्स का निधन हुआ। वे अर्जेन्टाइना में पैदा हुए थे। उन्होंने अपनी जवानी एडगर एलेन पू चार्ल्ज़ डिकेन्ज़ और सर वालट्स जैसे लेखकों की रचनाओं का अध्ययन करने में बिताई। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने पूरी गम्भीरता के साथ लेखन आरंभ कर दिया और धीरे-धीरे लैटिन अमरीका के एक विख्यात कटाक्ष लेखक बन गये। 


1991- अंतरिक्ष यान एस टी एस 40 (कोलंबिया 12) पृथ्वी पर लौटा।


आज का इतिहास 15 जून

1389 - कोसोवो के युद्ध में औटोमन (तुर्की)साम्राज्य ने सर्बिया को पराजित किया।

1664 - अमेरिका में न्यू जर्सी की स्थापना हुई।

1708 ईसवी को स्कॉटलैंड की जनता का, अपने देश को ब्रिटेन के अतिग्रहण से स्वतंत्र कराने के लिए जारी विद्रोह, बड़ी निर्ममता से कुचल दिया गया। ब्रिटेन सदैव ही इस प्रयास में रहा कि स्कॉटलैंड को अपना भाग बना ले। सन 1603 ईसवी में जिस समय स्कॉटलैंड में पैदा होने वाले जेम्ज़ प्रथम स्कॉटलैंड और ब्रिटेन के नरेश बने उस समय वास्तव में ब्रिटेन का स्वमित्व स्कॉटलैंड पर स्थापित हो चुका था।

1762 - आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ।

1848 ईसवी को जर्मनी के चान्सलर बिसमार्क ने विख्यात ऐतिहासिक नगर बर्लिन को इस देश की राजधानी के रुप में चुना। बर्लिन को राजधानी बनाने का क़दम जर्मनी के एकीकरण के बाद उठाया गया। 

1908- कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत हुई।


1954 - स्विट्जरलैंड के बासेल शहर में यूरोपीय संघ फुटबाल एसोसियेशन का गठन।

1979 ईसवी को बड़े हथियारों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से तत्कालीन रुसी और अमरीकी राष्ट्रध्यक्षों ल्यूनिड ब्रिज़नेफ़ और जिमी कार्टर के बीच साल्ट दो नामक समझौता हुआ। यह दोनों देश महाविनाशक परमाणु हथियारों के उत्पादन में लम्बी प्रतिस्पर्धा के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि अपने हितों के दृष्टिगत इन शस्त्रों को नियंत्रित किया जाए। इससे पहले भी इसी उद्देश्य से सन 1972 में भी दोनों देशों के बीच साल्ट एक नामक समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages