आज का इतिहास 25 जनवरी - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

आज का इतिहास 25 जनवरी

Share This
1456- को प्रकाशन उद्योग अस्तित्व में आया और तौरैत तथा इंजील नामक दो आसमानी ग्रंथों को एक पुस्तक के रुप में छापा गया। अब इस पुस्तक के केवल कुछ ही पन्ने सुरक्षित हैं। जिन्हें संग्रहालयों में रखा गया है।

1832- फ़्रांस के चित्रकार एडवर्ड माने का जन्म हुआ। उन्हें पहले तो समुद्री यात्राओं में रुचि थी किंतु बाद में चित्रकला से उन्हे लगाव पैदा हो गया और उन्होंने अपनी क्षमताओं को इस क्षेत्र में प्रदर्शित किया।

1857- यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता का औपचारिक गठन हुआ।
1871- को कॉकेशिया के संघर्षकर्ता धर्मगुरु शैख़ शामील का मदीना नगर में निधन हुआ। वे सन 1797 ईसवी में उत्तरी कॉकेशिया के दाग़िस्तान क्षेत्र में जन्में थे। 19वीं शताब्दी के आरंभ में ईरान- रुस युद्ध में रुस द्वारा कॉकेशिया का अतिग्रहण कर लिए जाने के बाद इस क्षेत्र की जनता ने रुसियों का विरोध आरंभ कर दिया। शैख़ शामील ने भी, जिन्हें दाग़िस्तान का धार्मिक एवं राजनैतिक नेता चुना गया था, सन 1834 ईसवी में रुस के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष आरंभ किया।

1871- जर्मनी के चिकित्सक और शोधकर्ता हान्ज़न ने कोढ़ रोग पैदा करने वाले जीवाणु का पता लगाया। यह बीमारी अत्यंत ख़तरनाक और संक्रामक होती है। यह रोग अधिकतर गर्म क्षेत्रों में होता है किंतु दूसरे क्षेत्रों में भी इस बीमारी का ख़तरा रहता है। इस बीमारी के सही उपचार की खोज अभी नहीं हो सकी है।

1950- राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।

1952- बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ।

1966- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ।
Comment Using!!

Pages

undefined