8 अक्तूबर इतिहास में आज - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

8 अक्तूबर इतिहास में आज

Share This
1256- पेरिस में विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में गिने जाने वाले सोरबन विश्वविद्यालय का उदघाटन हुआ। धीरे धीरे इस विश्वविद्यालय का विकास होता गया यहॉ तक कि यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात हो गया।

1534- ब्रिटेन की संसद ने इस देश के नरेश हेनरी अष्टम के प्रभाव में आकर एक ऐसा क़ानून पारित किया जिसके कारण ब्रिटेन के गिरिजाघर का रोम के कैथोलिक गिरजाघर से संबंध-विच्छेद हो गया।

1690- तुर्की के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया।

1735- पृथ्वी की आकृति की पहचान के लिए गणितज्ञों और भूगोल शास्त्रियों का प्रयास आरंभ हुआ। यह प्रयास फ़्रांसीसियों ने आरंभ किया था। फ़्रांस की सरकार ने भी इस संदर्भ में खोजकर्ताओं की भारी आर्थिक सहायता की। खोजकर्ताओं को उनके प्रयास में उल्लेख्नीय सफलता मिली।


1813- बियर्न और ऑस्ट्रिया के बीच संधि हुई ।

1885- फ़्रांस ने वियतनाम पर अपना वर्चस्व स्थापित किया। इससे पहले वियतनाम चीन का भाग था किंतु आंतरिक अशांति और पश्चिमी साम्राज्यवादियों से युद्ध के कारण चीन के कमज़ोर हो जाने के बाद फ़्रांस ने चीन के कुछ भागों पर अधिकार कर लिया। 


1919- गांधीजी ने 'यंग इंडिया पत्रिका की शुरुआत की।

1932 -भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई ।

1958- अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

 
1979- राष्ट्रवादी नेता जयप्रकाश नारायण का निधन।


1980- तत्कालीन सोवियत संघ (यूएसएसआर) ने परमाणु परीक्षण किया।
Comment Using!!

Pages

undefined