15 अक्तूबर आज का इतिहास - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

15 अक्तूबर आज का इतिहास

Share This
1542- मुग़ल बादशाह, सम्राट अकबर का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम अबुल फ़त्ह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था। पिता हुमायूं के निधन के बाद अकबर तेरह वर्ष की आयु में ही सिंहासन पर बैठे और पांच वर्षों तक बैरम खां की देखभाल में शासन करते रहे। सम्राट अकबर ने शासन संभालने के बाद सीमा का विस्तार आरंभ किया और, बंगाल, कश्मीर, सिंध, पंजाब, अहमदनगर और क़ंधार के क्षेत्रों को जीत लिया। उन्होंने दकन को भी पुर्तगालियों के नियंत्रण से छुड़ाया।

1806- प्रास और फ्रांस की सेनाओं के मध्य लड़ाई आरंभ हुई। इससे एक  दिन पहले नेपोलियन ने छह दिवसीय युद्ध में प्रॉस की सेना को पराजित किया था

1894- अलफ्रेड ड्राइफ़स पर पेरिस में मुक़द्दमा आरंभ हुआ। वह यहूदी मूल का फ्रांसीसी अफ़सर था जिस पर चलाया जाने वाला मुक़द्दमा 19वीं शताब्दी में फ्रांस की  बहुचर्चित घटना बन गयी।

1931 को अब्दुल कलाम का जन्म हुआ वे भारत के ग्यारहें राष्ट्रपति थे। उनका पूरा नाम अबुल बाक़िर ज़ैनुल आबेदीन था और वे अब्दुल कलाम के नाम से प्रसिद्ध थे। वे भारत के राष्ट्रपति, बहुचर्चित वैज्ञानिक और अभियंता के रूप में विख्यात हैं। पाँच वर्ष की अवस्था में रामेश्वरम के पंचायत प्राथमिक स्कूल में उन्होंने पढ़ना आरंभ किया । कलाम ने 1958 में मद्रास इस्टीट्यूट आफ़ टेक्नालजी से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वर्ष 1962 में वे भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान में आये जहाँ उन्होंने सफलतापूर्वक कई उपग्रह प्रक्षेपण परियोजनाओं में अपनी भूमिका निभाई। परियोजना निदेशक के रूप में भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिससे जुलाई 1980 में रोहिणी उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था।

1932- टाटा कंपनी ने टाटा संस लिमिटेड नामक देश की पहली एयर लाइन की शुरुआत की।

1949- त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।


1988- उज्वला पाटिल समुद्र के रास्ते विश्व का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनी।


1990- सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।


2012- ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास 'ब्रिंग अप द बडीज के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Comment Using!!

Pages

undefined