30 अगस्त : आज का इतिहास - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

30 अगस्त : आज का इतिहास

Share This
1806 - अमेरिका में न्यूयॉर्क का दूसरे दैनिक समाचार पत्र 'डेली एडवर्टाइजर का अंतिम प्रकाशन हुआ।

1928 - द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना हुई।

1936 - स्वतंत्रता सेनानी भीकाजी कामा का निधन।

1984 - अंतरिक्ष शटल डिस्कवरी का पहला प्रक्षेपण किया गया।

1991 - अजरबैजान ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। यह धरती तीसरी शताब्दी ईसवी के आरंभ में ईरान की सासानी शासन श्रंखला के नियंत्रण में आई और इतिहास के अधिकतर चरण में यह धरती ईरान का भाग थी। 19वीं शताब्दी ईसवी के आरंभ में रूस में ज़ार शासकों के विस्तारवाद के कारण, ईरान और रूस के मध्य भीषण युद्ध हुए जिसमें ईरान को पराजय हाथ लगी और परिणाम स्वरूप उत्तरी आज़रबाइजान का भाग गुलिस्तान समझौते के आधार पर 1918 में रूस के अतिग्रहण में चला गया किन्तु इसकी स्वाधीनता को दो वर्ष भी पूरे नहीं हुए थे कि आज़रबाइजान सोवियत संघ के एक गणराज्य में परिवर्तित हो गया। 

1999 - पूर्वी तिमोर के निवासियों ने इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र ने 4 सितंबर को परिणाम की घोषणा की।

1999- पूर्वी तिमोर ने एक जनमत संग्रह के बाद इन्डोनेशिया से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
पूर्वी तिमोर, आधिकारिक रूप से लोकतांत्रिक गणराज्य है तिमोर दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। पूर्वी तिमोर एक निम्न-मध्यम-आय अर्थव्यवस्था वाला देश है। इसे मानव विकास सूचकांक (HDI) के आधार पर 158 स्थान पर रखा गया है, जो न केवल एशिया में बल्कि दुनिया भी न्यूनतम है।
Comment Using!!

Pages

undefined