आज का इतिहास 17 अगस्त - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

आज का इतिहास 17 अगस्त

Share This
1859- एक गर्म हवा के गुब्बारे के जरिए पहली बार चिट्ठी भेजी गयीं।

1903- जोसेफ पुलित्जर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय को दस लाख डॉलर का दान दिया। उनके नाम पर पुलित्जर पुरस्कार शुरु किया गया।

1909- स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा को लंदन की पेंटोनविले जेल में फांसी दे दी गई।

1915- चाल्र्स एफ केटरिंग ने पहले पावर इग्निशन डिवाइस के लिए पेटेंट हासिल किया।

1945- ईसवी को इंडोनेशिया में हॉलैंड के साम्राज्य के विरुद्ध संघर्ष आरंभ हुआ। यह संघर्ष अहमद सोकार्नो के नेतृत्व में 4 वर्षों तक जारी रहा। इसके पश्चात संयुक्त राष्ट्र संघ के आदेश पर हॉलैंड ने इन्डोनेशिया व हॉलेंड संघ के नाम से एक सरकार बनायी। 

1945- इंडोनेशिया के राष्ट्रवादियों ने नीदरलैंड से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1947- भारत की आजादी के बाद ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी का पहला दल स्वदेश रवाना।

1960- ईसवी को पश्चिमी अफ्रीक़ा महाद्वीप के देश गैबन को स्वतंत्रता मिली। 15वीं शताब्दी के अंत में पुर्तग़ालियों ने पहली बार गैबन के क्षेत्र पर क़दम रखा किंतु इसकी विशेष प्रकार की भौगोलिक स्थिति के कारण 19वीं शताब्दी तक इस क्षेत्र की सही अर्थ में खोज न हो सकी।

1961- कम्युनिस्ट पूर्वी जर्मन सरकार ने बर्लिन की दीवार का निर्माण पूरा करवाया।

1982- अमेरिकी सीनेट ने 1977 से पहले अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे प्रवासियों को स्थायी निवासी का दर्जा देने के लिए आव्रजन विधेयक को मंजूरी दे दी।

1987- ईसवी को हिटलर के सहयोगी रुडोल्फ हेस ने ब्रिटेन की जेल में आत्महत्या कर ली। वे सन 1894 ईसवी में जन्मे थे। वे नाज़ी दल के संस्थापकों तथा हिटलर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों में थे। 1933 ईसवी से उन्होंने हिटलर के सहायक के रूप में कार्य किया। जर्मनी की पराजय के बाद नोरनबर्ग में युद्ध अपराध न्यायालय में रुडोल्फ हेस पर मुक़ददमा चला गया और फिर उन्हें आजीवन कारावास का दंड दे दिया गया। 

1998- नेशन्स बैंक और बैंक ऑफ अमेरिका के विलय से अमेरिका के सबसे बड़े बैंक की स्थापना।
Comment Using!!

Pages

undefined