आज का इतिहास 25 दिसम्बर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

आज का इतिहास 25 दिसम्बर

Share This
1665- को लुई चौदहवें के शासनकाल में ब्रिटेन से राजनैतिक, आर्थिक व साम्राज्यवादी मामलों में प्रतिस्पर्धा के लिए भारत में फ़्रांस की ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन हुआ। इस कम्पनी की स्थापना से 66 वर्ष पूर्व ब्रिटेन की सरकार ने ईस्ट इंडिया व्यापारिक कंपनी स्थापित की थी। फ़्रांस की उक्त कम्पनी की स्थापना के परिणाम स्वरुप ब्रिटेन व फ़्रांस के बीच कई झड़पें हुई।

1861- समाजसेवी और नेता मदन मोहन मालवीय का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म।

1901- को बेल्जियम के प्रख्यात भौतिकशास्त्री व आविष्कारक ज़ोनेबे ग्राम का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने 19 वर्ष की आयु से भौतिकशास्त्र के क्षेत्र में अनुसंधान आरंभ किया। उनके अनथक प्रयासों के परिणाम स्वरुप डायनामाइट का आविष्कार हुआ।

1924- पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेंस कानपुर में संपन्न।


1946- ताईवान में संविधान को स्वीकार किया गया।

1947- चीन में संविधान प्रभाव में आया।

1972- भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का तमिलनाडु की राजधानी मद्रास (अब चेन्नई) में निधन।

1979- को ज़ायोनी शासन की गुप्तचर सेवा मोसाद के एजेंटों ने फ़िलिस्तीन के एक वरिष्ठ अधिकारी की हत्या कर दी। पी एल ओ की सुरक्षा संस्था के संचालक अली हसन सलामह को मोसाद के एजेंटों ने बैरूत में उनकी कार में बम रखकर शहीद कर दिया। इस घटना ने यह सिद्ध कर दिया कि ज़ायोनी शासन संसार के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादी कार्यवाहियों द्धारा अपने विरोधियों की हत्या के लिए अंतर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन करता है।
Comment Using!!

Pages

undefined