20 सितंबर इतिहास के पन्नों से - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

20 सितंबर इतिहास के पन्नों से

Share This
1819 - भारतीय वैज्ञानिक एवं क्रांतिकारी जोस कस्टोडियो फारिया का निधन।

1831- भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी। 30 लोगों की क्षमता तथा अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे जिनका संबंध ब्रिटेन से था। आज पेट्रोल और डीज़ल से चलने वाली बसें जन परिवहन का एक महत्वपूर्ण साधन बन गयी हैं।

1857 - ब्रिटिश सैनिकों ने सिपाही विद्रोह के आंदोलनकारियों से छीनकर दिल्ली पर पुन: कब्जा किया।

1857 - मद्रास (अब चेन्नई) का समाचार पत्र 'द हिन्दू जी एस अय्यर के संपादकीय नेतृत्व में साप्ताहिक अंक के रूप में पहली बार प्रकाशित हुआ।

1867- ऑस्ट्रिया में हंग्री के विलय के पश्चात फ्रांसवा जोज़फ औपचारिक रुप से ऑस्ट्रिया हंग्री के सम्राट बने। कई बार ऑस्ट्रिया व उस्मानी शासन के नियंत्रण में आने वाले देश हंग्री को, अंतत: वर्ष 1918 में प्रथम विश्व युद्ध में ऑस्ट्रिया की पराजय के पश्चात स्वतंत्रता मिली और इस देश में लोकतंत्र स्थापित हुआ।

1884 - सैन फ्रांसिस्को में 'इच्ल राइट्स पार्टी का गठन किया गया।

1933- को अग्रणी थियोसोफिस्ट, महिला अधिकारों की समर्थक, लेखक, वक्ता एवं भारत-प्रेमी महिला डाक्टर एनी बेसेन्ट का निधन हुआ। वे 1 अक्टूबर वर्ष 1847 ईसवी को लंदन में जन्मी थीं। सन 1917 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा बनीं। उनके पिता अंग्रेज थे और पेशे से डाक्टर। डा. बेसेन्ट पर उनके माता पिता के धार्मिक विचारों का गहरा प्रभाव था। 

1982 - अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका, फ्रांस और इटली से शांति सैनिकों के बेरूत वापसी की घोषणा की।

1992 - फ्रांसीसी मतदाताओं ने मास्ट्रिच संधि को मंजूरी दी।

2011- भारतीय ज्ञानपीठ ने वर्ष 2009 के लिए 45वां ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी के लेखक अमरकांत और श्रीलाल शुक्ल को संयुक्त रूप से प्रदान करने की घोषणा की। अमरकान्त का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के नगारा गांव में हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्व विद्यालय से बीए किया और उसके बाद उन्होंने साहित्यिक सृजन का मार्ग चुना।

Pages