भारत का भूगोल : भारत के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश प्रश्न श्रंखला – 4., - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

भारत का भूगोल : भारत के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश प्रश्न श्रंखला – 4.,

Share This
1- भारत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सही नहीं है?
(A) वर्तमान समय में भारत में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
(B) 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू कश्मीर राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों लद्दाख और जम्मू कश्मीर में विभाजित किया गया है।
(C) 26 जनवरी 2020 को दमन द्वीप और दादर नगर हवेली को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है।
(D) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर) के अंतर्गत 3 राज्यों के जिले शामिल किए जाते हैं।

2- निम्नलिखित राज्यों में से क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े राज्यों का सही युग्म में चुनिए?
(A) मध्य प्रदेश - उत्तर प्रदेश,
(B) उत्तर प्रदेश - महाराष्ट्र,
(C) राजस्थान - महाराष्ट्र,
(D) राजस्थान - उत्तर प्रदेश,

3- निम्नलिखित में से कौन सा राज्य सर्वाधिक राज्यों से अपनी सीमा साझा करता है?
(A) असम,
(B) मध्य प्रदेश,
(C) उत्तर प्रदेश,
(D) तेलंगाना,

4- निम्नलिखित में से कौन सा राज्य केवल एक राज्य से ही अपनी सीमा को साझा करता है?
(A) गोवा,
(B) हिमांचल,
(C) सिक्किम,
(D) मिजोरम,

5- केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का यनम द्वीप किस राज्य के की सीमा से लगा हुआ है?
(A) आंध्र प्रदेश,
(B) कर्नाटक,
(C) केरल,
(D) तमिलनाडु,

6- फुमडी द्वीप किस राज्य में स्थित है?
(A) केरल,
(B) तमिलनाडु,
(C) मणिपुर,
(D) गोवा,

7- आईटी पावर हाउस नाम से मशहूर शहर किस राज्य में स्थित है?
(A) हरियाणा,
(B) दिल्ली,
(C) महाराष्ट्र,
(D) कर्नाटक,

8- विदर्भ क्षेत्र निम्नलिखित में से किस राज्य के अंतर्गत शामिल किया जाता है?
(A) गुजरात राज्य में,
(B) महाराष्ट्र राज्य में,
(C) मध्य प्रदेश राज्य में,
(D) कर्नाटक राज्य में,

9- झुमरी तलैया और पाट आंचल स्थल किस राज्य में स्थित है?
(A) छत्तीसगढ़,
(B) ओडीसा,
(C) मध्य प्रदेश,
(D) झारखंड,

10- भारत का कोहिनूर नाम से कौन सा राज्य जाना जाता है?
(A) मध्य प्रदेश,
(B) झारखंड,
(C) आंध्र प्रदेश,
(D) पंजाब,

11- निम्नलिखित में से किस राज्य का एक मात्र जिला चार राज्यों से अपनी सीमा को साझा करता है?
(A) झारखंड,
(B) उत्तर प्रदेश,
(C) असम,
(D) तेलंगाना,

12- निम्नलिखित में से कौन सी अक्षांश रेखा केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह को दो भागों में विभाजित करती है?
(A) 10 डिग्री पूर्वी देशान्तर,
(B) 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश,
(C) 10 डिग्री दक्षिणी अक्षांश,
(D) 10 डिग्री पूर्वी अक्षांश,

13- दादर नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेश का विस्तार कितने राज्यों में है?
(A) एक,
(B) तीन,
(C) दो,
(D) इनमें से कोई नहीं,

14- लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश के अंतर्गत कुल कितने आबाद द्वीप आते हैं?
(A) 10 द्वीप,
(B) 12 द्वीप,
(C) 9 द्वीप,
(D) 11 द्वीप,

15- निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए सही विकल्पों का चयन करें?
1. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के 8 जिले शामिल किए जाते हैं।
2. हरियाणा राज्य के झज्जर रेवाड़ी भिवानी जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल किए गए है।
3. अलवर और भरतपुर राजस्थान के 2 जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल किए गए हैं।
4. पंजाब राज्य की सीमा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर से नहीं लगती है।
गलत कूट चुने -
(A) 1, 2 और 4,
(B) 2 और 3,
(C) केवल 3,
(D) केवल 4,

16- निम्नलिखित कथनों पर विचार कर गलत कथन का चयन करें ?
(A) छत्तीसगढ़ और असम राज्य की सीमाएं 7 राज्यों से लगती हैं।
(B) गोवा और त्रिपुरा राज्य अपनी सीमाएं दो राज्यों से साझा करते हैं।
(C) मणिपुर पूर्वोत्तर भारत का छोटा एवं स्थलबद्ध राज्य है।
(D) मालनड प्रसिद्ध पहाड़ी प्रदेश मेघालय राज्य में स्थित है।

17- निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हो हुए, कूट का प्रयोग कर सही कथनों का चयन करें?
1. उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश क्षेत्रफल के आधार पर क्रमशः घटते हुए क्रम में व्यवस्थित हैं।
2. जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश क्रमशः शीर्ष के पांच राज्य हैं।
3. सिक्किम राज्य को सात बहनों के नाम से मशहूर राज्यों की सूची में शामिल किया जाता है।
4. दक्षिण भारत के 4 राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु में से कर्नाटक राज्य सर्वाधिक राज्यों से सीमा साझा करता है।
गलत कूट चुने -
(A) 1 और 3,
(B) 1 और 4,
(C) केवल 3,
(D) केवल 4,

18- नीचे दी गई सूची में कौन सा सही सुमेलित है?
(A) आंध्र प्रदेश - हैदराबाद
(B) मणिपुर - आइजोल
(C) मिजोरम - शिलांग
(D) सिक्किम – गंगटोक

19- निम्नलिखित कथनों पर विचार कर गलत कथन का चयन करें ?
(A) अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुल 222 द्वीपों में से 204 द्वीप अंडमान में अट्ठारह द्वीप निकोबार में स्थित है।
(B) केंद्र शासित प्रदेश दादर नगर हवेली गुजरात और महाराष्ट्र दो राज्यों से घिरा हुआ है।
(C) लक्ष्यदीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है, जिसका क्षेत्रफल 32 वर्ग किलोमीटर है यहां कुल 36 द्वीप है।
(D) पुदुचेरी केंद्र शासित प्रदेश 4 अलग-अलग जिलों में विभाजित है जिसमे से कराईकल जिला तमिलनाडु में स्थित नहीं है।

20- निम्नलिखित कथनों को ध्यान पूर्वक पढ़ते हुए गलत कथन का चयन करें?
(A) अंडमान निकोबार द्वीप समूह सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है।
(B) ओंगे, जावरा, और सेटिनली अंडमान में पाई जाने वाली निग्रेटो जनजाति का समूह है।
(C) केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यदीप की समूची जनसंख्या अनुसूचित जनजाति में शामिल की गई है।
(D) दादर नगर हवेली और दमन द्वीप खंभात की खाड़ी में स्थित केंद्र शासित प्रदेश है जिसकी राजधानी सिलवासा है।

प्रश्नों के व्याख्या सहित उत्तर देखने के लिए क्लिक करें - व्याख्या सहित उत्तर,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages