आज का इतिहास 6 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 6 अप्रैल,

Share This
1580 ईसवी को 15 वीं शताब्दी का शक्तिशाली यूरोपीय देश पुर्तग़ाल स्पेन का भाग बन गया। एशिया अफ़्रीका और अमरीका में प्रभाव की दृष्टि से स्पेन का कटटर प्रतिद्वंद्वी समझा जाने वाला पुर्तगाल स्पेन के अधिकार में चला गया इसका कारण यह था कि पुर्तगाल के लोग भारी संख्या में इस देश के उपनिवेशों की ओर पलायन कर गये जिससे इसकी आर्थिक एवं राजनैतिक स्थिति डांवांडोल हो गयी। 

1764- ऊर्दू भाषा के विख्यात शायर सिराज औरंगाबादी का निधन हुआ। वह 1715 ईसवी में दकन में जन्मे थे। सिराज, वली दकनी के समकालिक थे और ऊर्दू भाषा के इस प्रसिद्ध साहित्यकार के बाद उनका ही नाम आता है। बारह वर्ष की आयु में उन्होंने घर बार छोड़ दिया। संसार से विरक्ततता उनकी शायरी में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। यह भी कहा जाता है कि वली दकनी से मीर और सौदा तक के काल में सिराज जैसा कोई बड़ा शायर नहीं गुज़रा है। सिराज ग़ज़ल के अतिरिक्त मसनवी भी कहते थे। 

1896- पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरुआत हुई। इन मुक़ाबलों में 13 देशों के 311 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें कोई महिला खिलाड़ी नहीं थी। यह मुक़ाबले यूनान की राजधानी एथेन्ज़ में आयोजित हुए और इन में नौ खेलों के खिलाड़ियों का आपस में मुक़ाबला हुआ था। 18 पदकों के साथ अमरीका पहले नये ओलंपिक खेलों में सबसे आगे रहा। ओलंपिक खेलों का आरंभ 776 ईसा पूर्व यूनान के प्राचीन नगर ओलंपिया से हुआ था और शताब्दियों तक ओलंपिक्स होते रहे। किन्तु वर्ष 393 ईसवी में रोम नरेश थ्यूडूसेस ने इन मुक़ाबलों को समाप्त कर दिया।

1909- अमेरिकी नागरिक राबर्ट पिएरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।


1917- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।


1919- गांधीजी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।


1942- जापानी विमानों ने पहली बार भारत में हमला किया।


1994- रोवांडा में दो बड़े क़बीलों होटो और टोटसी के मध्य रक्तरंजित युद्ध आरंभ हुआ। होटो के लड़ाकों ने तीन महीनों के दौरान टोटसी क़बीले के आठ लाख से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया और इस क़बीले के बीस लाख से अधिक लोग पलायन पर विवश हो गये।

Pages