आज का इतिहास 7 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 7 अप्रैल,

Share This
1721- रुस के नरेश पीटर वरिष्ठ ने स्वेडन पर आक्रमण आरंभ किया। सन 1700 ईसवी से ही इन दोनों देशों तथा डेनमार्क और पोलैंड के बीच उत्तरी युद्ध नामक लड़ाइये जारी थीं। रुस के आक्रमण के समय स्वेडन ने दूसरे देशों से समझौता कर लिया था और वो रुस से भी संधि करने के प्रयास में था किंतु रुसी नरेश पीटर ने अपनी सीमा विस्तार की योजना के अंतर्गत स्वेडिन पर आक्रमण कर दिया तथा इस देश की सेना को पराजित करके इस देश के कुछ भागों पर नियंत्रण कर लिया।

1614- प्रसिद्ध यूनानी चित्रकार अलग्रेको का निधन हुआ। अलग्रेको ने चित्रकारी की शिक्षा वेनिस में प्राप्त की। फिर वे रोम चले गये जहां उन्होंने माइकल एंजेलो के काम का ध्यान पूर्वक अध्ययन किया और स्वयं भी एक चर्च का चित्रण किया। सन 1577 ईसवी में वे स्पेन के नगर तलीता चले गये जहां उन्होंने अपनी विभिन्न प्रसिद्ध पेटिंग्स की रचना की। अलग्रेको की चित्रकारी का अधिकांश भाग धार्मिक है।
1920- प्रसिद्ध सितारवादक रविशंकर का बनारस में जन्म।

1921- क्रांतिकारी नेता सन यात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।


1937- अल्बानिया पर नियंत्रण के उद्देश्य से इटली ने आक्रमण आरंभ किया। इस आक्रमण में इटली के दस हज़ार सैनिकों ने भाग लिया जिनका समर्थन 400 विमान कर रहे थे। 5 दिनों तक चले इस युद्ध में इटली ने अल्बानिया को पराजित करके उसका अतिग्रहण कर लिया।

1946- सीरिया को फ्रांस से आजादी मिली।

1947- अमरीका के एक विद्वान एवं अविष्कारक हेनरी फ़ोर्ड का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ। हेनरी फ़ोर्ड का जन्म अमरीका में एक अति निर्धन परिवार में हुआ था। फ़ोर्ड को बचपन में घड़ी बनाने में रूचि हुई किंतु युवाअवस्था में उन्होंने मकैनिक का काम आरंभ किया। रोचक बात यह है कि अपनी मृत्यु के समय तक फ़ोर्ड ने मोटर उद्योग का बड़ा साम्राज्य स्थापित कर लिया था।

1948- संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन किया।

Pages