आज का इतिहास 5 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 5 अप्रैल,

Share This
1585- हॉलैंड के हारलम नगर में इसी नाम से प्रसिद्ध जनसंहार हुआ जो इस देश के स्वतंत्रता संग्रामियों का केंद्र था। इस जनसंहार का आदेश स्पेन के तत्कालीन नरेश फ़िलिप द्वितीय ने जारी किया था। स्पेन ने हॉलैंड पर अधिकार जमाने के लिए इस देश में व्यापक स्तर पर रक्तपात किया जिसका सबसे स्पष्ट और भयानक उदाहरण हारलम जनसंहार है।

1588- ब्रिटेन के प्रसिद्ध दर्शनशास्त्री थामस हाब्स Thomas habbes का जन्म हुआ। उन्होंने आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की और साहित्य का व्यापक अध्ययन किया। उनका मानना था कि मनुष्य स्वतंत्रता प्रेमी और शक्ति का इच्छुक प्राणी है जो दूसरों पर वर्चस्व जमाना चाहता है। इसीलिए उनका मानना था कि समाज में एक शक्तिशाली सरकार को अस्तित्व में आना चाहिए ताकि कमज़ोरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस ब्रिटिश दर्शनशास्त्री का कहना था कि लोगों द्वारा राजा महाराजाओं का आज्ञापालन, ईश्वरीय आदेश है। उनकी महत्त्वपूर्ण पुस्तकों में लेवियाथन leviathan का नाम लिया जा सकता सकता है। 
1645- यूरोप के दो शक्तिशाली देशों ब्रिटेन और हॉलैंड के बीच दो वर्षों तक चलने वाला समुद्री युद्ध समाप्त हुआ। यह लड़ाई मार्च सन 1652 ईसवी से आरंभ हुई और ब्रिटेन की सफलता पर समाप्त हुई।

1722- जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।

1930- महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोडऩे के लिए दांडी पहुंचे।


1940- महात्मा गांधी के करीबी मित्र और समाज सुधारक सी एफ एन्ड्रयूज का निधन।


1949- भारत स्काउट एण्ड गाइड की स्थापना।


1956- पश्चिमी फ़िलिस्तीन के गज़्ज़ा क्षेत्र पर ज़ायोनी शासन की भयानक गोलीबारी समाप्त हुई। ज़ायोनी सैनिकों ने 4 अप्रैल से गज़्ज़ा नगर में बूढ़ों बच्चों और महिलाओं पर भी कोई दया नहीं की और बड़ी ही बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए 56  लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 

1961- भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली 'इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी' की स्थापना हुई।

1964- नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।


1979- बम्बई (अब मुंबई) में पहले भारतीय नौसेना संग्रहालय की औपचारिक रूप से शुरुआत।


1991- अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण।

Pages