1525 - पुर्तगाल के विख्यात कवि लुईस वास कैमुएन्स का पुर्तगाल के लिसबन नगर में जन्म हुआ। वे कवि होने के साथ ही एक कुशल योद्धा भी थे। उनकी प्रसिद्ध काव्य रचना का नाम लोज़याद्स है।
1821- मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1848- फ़्रांस की जनता के विद्रोह और इसके परिणामस्वरूप इस देश के अत्याचारी नरेश लुई फ़िलिप के अपदस्थ होने के बाद अंनरिम सरकार या फ़्रांस के गणराज्य का दूसरा चरण आरंभ हुआ। फ़्रांस में इस सरकार को पत्रकारों की सरकार के नाम से भी याद किया जाता है। क्योंकि फ़्रांस के लेखक और कवि अलफ़ांन्स डोला मार्टिन के नेतृत्व में 15 पत्रकार मिलकर इस सरकार को चला रहे थे। इसी वर्ष के दिसम्बर महीने में फ़्रांस में चुनाव आयोजित हुए और नेपोलियन बोनापार्ट के भाई लुई नेपोलियन राष्ट्रपति पद के लिए चुने गये।
1895- क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।
1821- मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1895- क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।
1949- ज़ायोनी शासन और मिस्र के बीच संघर्षविराम समझौता हुआ। उल्लेखनीय है कि 1948 में अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी शासन की स्थापना से ही मिस्र ने भी दूसरे अरब देशों के कदम से कदम मिलाकर इस्राईल का मुकाबला किया। किंतु अरब देशों की सेनाओं के संगठिन न होने और आधुनिक शस्त्रों के अभाव के कारण ज़ायोनी शासन ने जिसे पश्चिमी शक्तियों का समर्थन प्राप्त था मिस्र और लेबनान के अंदर अपनी सेनाएं घुसा दीं। अंतत: वर्ष 1949 में यह युद्ध थमा और संयुक्त राष्ट्र संघ के हस्तक्षेप से इसी वर्ष के फ़रवरी महीने में मिस्र और इसराईल के बीच शत्रुता समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर हुए और दूसरे अरब देशों ने भी इस पर अपनी सहमति व्यक्त की।
1961- मद्रास सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।
1976- क्यूबा में संविधान को अंगीकार किया गया।