1468- छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले यूहेन गोटेनबर्ग का निधन हुआ। उनका जन्म जर्मनी में हुआ किंतु थोड़े समय बाद वह वर्तमान फ़्रांस के स्टेसबर्ग नगर चले गये और वहॉ वे औद्योगिक तथा तकनीकी कामों में व्यस्त हो गये। 1444 ईसवी में उन्होंने छपाई की मशीन का आविष्कार करके लोगों के बीच ज्ञान और जानकारियों के प्रचार एवं प्रसार की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया।
1799- को मिस्र पर फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हो जाने के बाद फ़्रांसीसी सेना ने शाम पर आक्रमण आरंभ किया। तत्कालीन शाम में वर्तमान सीरिया, जार्डन, फ़िलिस्तीन और लेबनान शामिल थे। नेपोलियन ने ब्रिटेन के उपनिवेशों को आघात पहुंचाने के उददेश्य से मिस्र पर आक्रमण किया था किंतु शाम पर नेपोलियन के आक्रमण का कारण उसमानी शासक द्वारा उनके विरुद्ध युद्ध की घोषणा थी। इस आक्रमण के आरंभ में तो नेपोलियन को कुछ सफलताएं मिलीं किंतु ब्रिटेन और रुस द्वारा उसमानी शासक की सहायता तथा इसी प्रकार फ़्रांस की बिगड़ती स्थिति के कारण नेपोलियन को अपने देश लौट जाने पर विवश होना पड़ा।
1871- इंगलैंड की राजधानी में यारोपीय सरकारों की उपस्थिति में लंदन कॉन्फ़्रेन्स हुई। यह कॉन्फ़्रेन्स ब्रिटेन की पहल से आयोजित हुई और इसका मुख्य कारण फ़्रांस पर जर्मनी की विजय तथा दिन प्रतिदिन उसकी बढ़ती शक्ति थी।
1886- अमरीका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने अलम्यूनियम की खोज की। यह सफेद और हल्की धातु है जिसे सरलता से पीट कर पतला किया जा सकता है। यह धातु जो काफ़ी मज़बूत होने के साथ बहुत हल्की है इस समय विभिन्न औद्योगिक और गैर औद्योगिक कामों में प्रयोग की जाती है।
1952- कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।
1970- गयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि स्पेन के नाविकों ने 15वीं शताब्दी में गयाना के तट की खोज की थी उसके बाद 17 वीं शताब्दी के आरंभ में इस देश पर ब्रिटेन का साम्राज्य स्थापित हुआ। 1966 तक ब्रिटेन ने इस देश को अपने अधिकार में रखा। यहॉ तक कि 1966 में गयाना को स्वतंत्रता मिली।
2014- रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन।