1788- पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
1945- द्वितीय विश्व युद्ध-तुर्की ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1952- नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1954- को सीरिया के स्वार्थी और भाई भतीजावादी राष्ट्रपति अदीब शीशकली के विरुद्ध इस देश की जनता ने पहाड़ी क्षेत्रों में सशस्त्र विद्रोह आरंभ किया। यह विद्रोह सीरिया की जनता के पहले के विद्रोहों और आंदोलनों से बहुत अलग था। क्योंकि इस विद्रोह में विभिन्न देशप्रेमी गुट किसान मज़दूर छात्र यहॉ तक कि विद्यार्थी भी सक्रिय थे। सीरिया की जनता का सन 1954 का विद्रोह सेना का सहयोग प्राप्त हो जाने के बाद सफल हो गया।
1986- फ़िलिपीन के अत्याचारी तानाशाह राष्ट्रपति फ़रडीनैन्ड मारकोस अपने परिवार के साथ इस देश से भाग निकले। वे सन 1965 में इस देश के राष्ट्रपति बने और पश्चिमी शक्तियों विशेषकर अमरीका और सेना के समर्थन से उन्होंने फ़िलिपीन में अपना अत्याचारी और तानाशाही शासन जारी रखा और सन 1973 में स्वंय को फ़िलिपीन का आजीवन राष्ट्रपति घोषित कर दिया। यह ऐसी स्थिति में था कि जब देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोग मारकोस की सरकार के विरुद्ध राजनैतिक और सशस्त्र आंदोलन चला रहे थे। 1980 के दशक के मध्य में फ़िलिपीन की जनता के संघर्ष में तीव्रता आ गयी यहॉ तक वे 25 फ़रवरी सन 1986 ईसवी को इस देश से फ़रार करने पर विवश हुए।
1988- सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1991- को वारसा संधि के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हंग्री में एक सम्मेलन के दौरान उस संधि के निरस्त होने की घोषणा की। यह संधि पूर्वी ब्लॉक के देशों द्वारा 14 मई सन 1955 में हुई थी। वारसा संधि, सदस्य देशों का एक संयुक्त सैनिक संगठन था जिसका निर्देशन मॉस्को के हाथ में था।