ध्वनि की गति से भी पांच गुना तेज़ चलने वाला यह विमान, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

ध्वनि की गति से भी पांच गुना तेज़ चलने वाला यह विमान,

Share This
ब्रिटेन एक ऐसा विमान बना रहा है जो मात्र 4 घंटों में विश्व के किसी भी क्षेत्र में जा सकता है। ध्वनि की गति से भी पांच गुना तेज़ चलने वाला यह विमान एक अरब दस करोड़ डालर का है।  यह विमान अभी प्रशिक्षण के चरणों से गुज़र रहा है। ब्रिटेन का यह विमान 2019 में अपनी पहली उड़ान आरंभ करेगा। 
रिएक्शन नामक एक संस्था का कहना है कि वह एक ऐसे इंजन सिस्टम पर काम कर रही है जो 300 यात्रियों को केवल 4 घंटे में संसार के किसी भी क्षेत्र में ले जा सकता है। संस्था के चीफ़ इंजीनियर एलेन बांड का कहना है कि एयर क्राफ़्ट में एक नई तकनीक “डी प्री कूलर”से ऐसा संभव हो सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई तकनीक के अनुसार प्रविष्ट होने वाली हवा को दश्मलव शून्य एक सेकेंड में एक हज़ार से अधिक सेल्सियस डिग्री तक ठंडा किया जा सकता है। यह योग्यता, जेट इंजन को अधिक शक्ति के साथ उड़ने में सहायता करेगी। इससे गति बहुत तेज़ हो जाएगी। इस प्रकार यह ध्वनि की गति से 5 गुना तेज़ उड़ सकेगा। यह आधुनिक विमान 276 फिट लंबा होगा जिसे स्काईलन कहा जाएगा। इस विमान में कोई खिड़की नहीं होगी।

Pages