पानी मिलने गूगल ने मंगल ग्रह पर बनाया शानदार डूडल - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

पानी मिलने गूगल ने मंगल ग्रह पर बनाया शानदार डूडल

Share This
मंगल ग्रह की सतह पर पानी का प्रमाण मिलने पर सर्च इंजन गूगल शानदार डूडल बनाकर इस उपलब्धि का जश्न मना रहा है। इस डूडल में गूगल की अंग्रेजी स्पेलिंग में एक ‘ओ’ को मंगल ग्रह का रूप दिया गया है। ग्रह के हाथ में एक पानी का गिलास दिखाया गया है जिसमें एक स्ट्रॉ पड़ी है। डूडल में मंगल ग्रह को स्ट्रॉ से पानी पीते दिखाया गया है। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने सोमवार को मंगल ग्रह पर पानी के पुख्ता सबूत मिलने की जानकारी दी थी। इस बारे में नासा के खगोलीय विज्ञान विभाग के निदेशक जिम ग्रीन ने बताया था कि मंगल एक सूखा और बंजर ग्रह नहीं है जैसा कि पहले सोचा जाता था। कुछ निश्चित परिस्थितियों में पानी तरल अवस्था में मंगल पर पाया गया है।पत्रिका ‘नेचर जियोसाइंस’ में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कुछ ढलानों पर गर्मी के मौसम में बनी धारियों का अध्ययन किया, जिसके बारे में पहले माना जाता था कि वे खारे पानी के बहने से बनी होंगी। वैज्ञानिक लंबे समय से यह मानते आ रहे थे कि कभी पूरे लाल ग्रह पर पानी भरपूर मात्रा में बहता था और इसी के कारण इसकी घाटियां और गहरे दर्रे बने हैं। मंगल की सतह पर चार साल पहले ढलानों पर गहरे रंग की रेखाएं देखी गई थीं। वैज्ञानिकों के पास इसके सबूत नहीं थे लेकिन बाद में पाया गया कि ये रेखाएं गर्मियों में बढ़ जाती थीं और उसके बाद सर्दियां आते आते गायब हो जाती थीं।

Pages