आज का इतिहास 29 सितंबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 29 सितंबर

Share This
1650- इंग्लैंड में पहले मैरेज ब्यूरो की शुरुआत हुई।

1789- अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।


1836- मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।


1901- इटली के भौतिक शास्त्री एन्रिको फ़र्मी का रोम नगर में जन्म हुआ। फ़र्मी ने विभिन्न तत्वों के अणुओं में होने वाले परिवर्तन का अध्ययन किया और अंतत: अणु को तोड कर तथा उसकी उर्जा को निकाल कर आणविक बैटरी बनाने में सफलता प्राप्त की।

1902- फ़्रांसीसी लेखक एमील ज़ोला की मृत्यु हुई। सन 1840 ईसवी में पैरिस में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने बहुत सी पुस्तकें लिखीं जिनमें नाना और जर्मिनल नामक पुस्तकें प्रसिध हुईं।


1911- इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1915- टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।


1918- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ़्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए। प्रथम विश्व युद्ध में यह देश जर्मनी आस्ट्रिया हंग्री और उसमानी शासन का घटक था।


1927- अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।

1959- आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।


1962- कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।


1977- सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।


1992- अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बार स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए। इस चुनाव में एम्पला पार्टी को सफलता मिली जो वर्ष 1976 ईसवी से सत्ता में थी इस पार्टी के नेता ख़ोज़े एडवर्डो डॉस सैन्टोस दूसरी बार इस देश के राष्ट्रपति बने।

Pages