आज का इतिहास 19 जून, 20 जून, 21 जून - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 19 जून, 20 जून, 21 जून

Share This
1867 ईसवी को आस्ट्रिया के राजकुमार मैक्सीमिलियन को जिन्होंने मैक्सिको पर क़ब्ज़ा कर लिया था इस देश के स्वतंत्रताप्रेमियों ने मार डाला दिया। मैक्सिको में वर्ष 1855 में बेनीटो ख़वारेज़ ने राष्ट्रपति पद संभाला तो उन्होंने गोरों से हर ओहदा छीन लिया तथा गिरजाघर की शक्ति को भी कम कर दिया। 

1877 ईसवी को पहली बार हेलीकाप्टर का परीक्षण किया गया। इस प्रकार पहली बार ऐसा वायुयान बनाया गया जिसे उड़ने के लिए रनवे की आवश्यकता नहीं होती। यह परीक्षण इतलावी इंजीनियर एनरीको फ़ोरलानीनी ने मिस्र के शहर इसकंदरिया में किया था। इसके बाद पोलैंड के वैज्ञानिक सीकोरिस्की ने इस आविष्कार को अंतिम रूप दिया और यह महत्वपूर्ण आविष्कार उन्हीं के नाम से पंजीकृत हो गया।

1921- तुर्की और फिलीस्तीन के ईसाइयों ने यहूदियों के खिलाफ मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर किया। 

1933- आस्ट्रिया की सरकार ने नाजी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया। 

1948-पनामा और कोस्टारिका ने इजरायल को मान्यता दी। 


1961  ईसवी को ब्रिटेन और कुवैत के बीच वर्ष 1899 में होने वाले समझौते के रद्द होने के साथ ही फ़ार्स खाड़ी का यह तटीय देश स्वतंत्र हो गया। इस्लामी दुनिया में शामिल होने के बाद कुवैत की स्थिति स्पष्ट नहीं थी। 18वीं ईसवी शताब्दी के मध्य में इस देश में आले सबाह शासन श्रंखला ने सत्ता संभाली। 19वीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में इस देश ने उसमानी शासन का मुक़ाबला करने के लिए ब्रिटेन से सहायता मांगी।


1961- कुवैत ने इंग्लैंड से स्वतंत्र होने की घोषणा की। 

1981- भारत ने एप्पल उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।



आज का इतिहास 20 जून

1660 ईसवी को ब्रिटेन के लेखक, डैनियल डूफ़ो, का लंदन में जन्म हुआ। वे एक लेखक होने के साथ ही अपाने समय के राजनैतिक टीकाकार भी थे। उन्होंने बड़े ही उतार चढ़ाव वाला रोमांचक जीवन बिताया। उन्होंने अपने जीवन की घटनाओं को इतनी सुंदरता से लिखा है कि पढ़ने वाले को  वे अपने आस पास की बातें लगने लगती 

1840-सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया।

1863-पश्चिम वर्जीनिया को 35 वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।


1873-भारत में वाईएमसीए की स्थापना।


 1875 ईसवी को जापान के दक्षिण में प्रशांत महासागर में स्थित ओकीनावा द्वीप, इस देश को क़ब्ज़े में आ गया। किंतु द्वितीय महायुद्ध के अंतिम वर्ष में अमरीका ने जापान की सेना को हराकर इस द्धीप पर अधिकार कर लिया। अमरीकी सेनाएं सन 1958 में जापान से निकल गयीं किंतु यह द्वीप अमरीकी सेना के ही क़ब्ज़े में रहा। 


1877-अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की।

1887-भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस खुला।


1912 ईसवी को पोलैंड को वैज्ञानिक कैसिमर फ़स्ल ने पहली बार विटामिन का पता लगाया। लम्बे अनुसंधान और वैज्ञानिक खोज के बाद कैसिमर को पता चला कि खाद्य पदार्थो में एक प्रकार के तत्व होते हैं। जो जीवन के लिए आवश्यक होते हैं। 


1960-माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।

1916-पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना।


2002 ईसवी को भारतीय उपमहाद्वीप के प्रसिद्ध धर्मगुरू अल्लामा सैयद सईद अख़्तर रिज़वी का स्वर्गवास हो गया। वह 1966 ईसवी में भारत के बिहार प्रांत के गांव गोपालपुर में जन्मे थे। अल्लामा सईद अख़्तर रिज़वी वाराणसी के जवादिया मदरसे में अल्लामा रज़ी ज़ंगीपूरी और अल्लाम सैयद ज़फ़रुल हसन रिज़वी साहब से धार्मिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद 35 वर्ष की आयु में धर्म के प्रचार के उद्देश्य से अफ़्रीक़ी देश तनज़ानिया चले गये।  जहां उन्होंने बेलाल मिशन की स्थापना की जिसके अफ़्रीक़ा में विभिन्न विभाग हैं जो धार्मिक ज्ञान के विकास में प्रयास कर रहे हैं।


आज का इतिहास 21 जून


1756- जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गई।

1862-ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर 'लिंकन्स इन से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।


1898-संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।


1948-सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।


 1970 ईसवी को इंडोनेशिया में स्वतंत्रता अभियान के संस्थापक डॉक्टर अहमद सुकार्नो का निधन हुआ। वे सन 1901 में जन्मे। सुकार्नो ने शिक्षा के दौरान ही हॉलैंड के अतिग्रहण से अपने देश को स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से संघर्ष आरंभ कर दिया। जिसके कारण हॉलैंड के साम्राज्यवादियों ने उन्हें गिरफ़तार करके चार वर्ष तक जेल में डाल दिया। 


1977-मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।

2006-प्लूटो के दो नए चंद्रमा को निक्स और हाइड्रा का आधिकारिक नाम प्रदान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages