दिल्ली घूमने जाएं तो बच्चों को जरूर दिखाएं ये म्यूजियम., - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

दिल्ली घूमने जाएं तो बच्चों को जरूर दिखाएं ये म्यूजियम.,

Share This
देश की राजधानी दिल्ली शहर अपने कई रंगों के लिए जाना जाता है। बेहतरीन खाना, बेस्ट शॉपिंग मार्केट और ऐतिहासिक स्मारकों की तरह कई जगहों के लिए दिल्ली को बेस्ट प्लेस माना जाता है। लेकिन, इसके अलावा भी दिल्ली काफी चीजों के लिए मशहूर है। अगर आप अपनी फैमली और बच्चों के साथ दिल्ली की कुछ बेहतरीन जगहों पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो इस बार दिल्ली के इन म्यूजियम को घूमने का प्लान बना बनाएं। आपके बच्चों के ज्ञान के लिए ये म्यूजियम पसंदीदा हो सकते है। तो चलिए जानते हैं दिल्ली के इन ज्ञानवर्धक म्यूजियम के बारें में -

नेशनल रेल म्यूजियम -
दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्तिथ नेशनल रेल म्यूजियम दिल्ली की मशहूर जगह है, और बच्चों के पसंदीदा है। भारत में जितनी भी तरह की ट्रेन आज तक चली हैं उसका मॉडल आपको इस म्यूजियम में देखने को मिलेगा। भाप इंजन, डीजल इंजन और कोयला इंजन से लेकर आधूनिक भारतीय ट्रेन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानने को यहां मिलेंगी। यह म्यूजियम पूरे सप्ताह खुला रहता है। खुलने का टाइम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है। म्यूजियम टिकट की कीमत वयस्कों के लिए 50 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये है। 
शंकर अंतरराष्ट्रीय डॉल म्यूजिय -
अगर आपके बच्चों को गुड्डे-गुड़ियां से बहुत लगाव रहता है तो उनके लिए यह जगह परफेक्ट है। इस म्यूजियम में दुनिया के हर तरह के डॉल और उनके पारंपरिक वेश-भूषा में देखने को मिलेंगी। शंकर अंतरराष्ट्रीय डॉल म्यूजियम में लगभग 65 हजार से भी अधिक तरह की डॉल मौजूद हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के बाराखंबा रोड पर स्थित इस म्यूजियम को फेमस राजनीतिक कार्टूनिस्ट शंकर पिल्लई ने स्थापित किया था। इस म्यूजियम का टिकट 6 रुपये से लेकर 17 रुपये के बीच में है।
नेशनल गांधी म्यूजियम -
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और उनके सिद्धांतों को दर्शाते हुए इस म्यूजियम को बनाया गया है। यहां हर रोज लगभग हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यहां आपको महात्मा गांधी जी के जीवन की कई झलकियां भी देखने को मिलेंगी। इस म्यूजियम को देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी आते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों के साथ इस म्यूजियम में घूमना चाहती हैं तो सुबह 9:30 में पहुंच जाएं। यह म्यूजियम शाम 5:30 तक ही खुला रहता है। 
नेहरू तारामंडल -
वैसे तो भारत में कई नेहरू तारामंडल है लेकिन, इसमें से सबसे खास दिल्ली के नेहरू तारामंडल को माना जाता है। यह तारामंडल दिल्ली के तीन मूर्ति भवन के पास स्तिथ है। इस तारामंडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस तारामंडल में मौजूद स्काई थिएटर से पूरे ब्रह्मांड के नजारों की सैर कर सकते हैं। नेहरू तारामंडल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है और सोमवार को बंद रहता है।
मैडम तुसाद म्यूजियम -
दिल्ली के पसंदीदा और मशहूर जगहों में से एक मैडम तुसाद म्यूजियम को एक बेस्ट घूमने लायक स्थल माना जाता है। इस म्यूजियम में बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज से लेकर देश के कई बड़े नेताओं और खिलाडियों के वैक्स स्टैचू हैं। नई दिल्ली के रीगल थिएटर के पास मौजूद इस म्यूजियम में अमूमन पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। अगर इस वीकेंड आपको भी अपने बच्चों के साथ यहां जाना है तो सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे के अंदर आप यहां घूमने जा सकती हैं।

साभार - Her Zindagi,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages