भयानक जीव जिन्हें देखकर लोगों के होश उड़ जाते है, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

भयानक जीव जिन्हें देखकर लोगों के होश उड़ जाते है,

Share This
अक्सर हमारे सामने कई ऐसे विचित्र जीव आ जाते हैं जिन्हें हमने पहले कभी नहीं देखा होता है। कई बार सपने में भी ऐसे भयानक जीव आ जाते हैं जिन्हें देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। वैसे तो ये कोई नई बात नहीं है। वैज्ञानिकों ने अपनी खोज के दौरान कई ऐसे जीव को खोज निकाला है, जिनकी प्रजाति कई सैकड़ों साल पहले ही विलुप्त हो चुकी है। फिल्मों में भी कई बार भयानक जैसा दिखने वाला जानवर दिखाया जाता है।
हालांकि ये सिर्फ कंप्यूटर ग्राफिक्स का कमाल होता है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि भयानक जैसे दिखने वाले किसी जानवर या जीव से आपका पाला पड़ जाए तो क्या होगा। हो सकता है उस दौरान आप उसे देखकर सदमे में आ जाएं। आपको उस समय समझ ही नहीं आएगा कि क्या करें?
लेकिन हाल ही में हकीकत में कुछ ऐसा हुआ है। जहां शांत जैसे दिखने वाले समुद्र में एलियन जैसा दिखने वाला एक ऐसा जीव सामने आया है जिसे देखने के बाद वैज्ञानिक भी हैरान रह गए। इसे देखकर वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि ये एलियन जीव आज से लगभग 12.5 करोड़ साल पहले ही विलुप्त हो चुका है जिसका नाम गॉब्लिन शार्क। आइये जानते हैं इसके बारे में-
गॉब्लिन शार्क का आकर दिखने में बिल्कुल प्रागैतिहासिक काल के जीवों जैसा है।ये अपनी अपने नाखूनों और अपनी लंबी थूथन के कारण सभी से अलग दिखाई पड़ती है।वैज्ञानिकों ने इसका नाम गहराईयों का एलियन रखा है।इस शार्क को ऑस्ट्रेलिया के संग्रहालय में रखा गया है।
बता दें, कि वैज्ञानिक तौर पर इस शार्क को मित्सुकुरी ऑस्टोनी के नाम से भी जाना जाता है। ये सिर्फ प्रशांत महासागर, हिंद महासागर और अटलांटिक महासागर में पायी जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages