विश्व विरासत दिवस' 18 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

विश्व विरासत दिवस' 18 अप्रैल,

Share This
विश्व विरासत दिवस प्रत्येक वर्ष '18 अप्रैल' को मनाया जाता है। 'संयुक्त राष्ट्र' की संस्था यूनेस्को ने हमारे पूर्वजों की दी हुई विरासत को अनमोल मानते हुए इन्हें सुरक्षित और सम्भाल कर रखने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया था। किसी भी राष्ट्र का इतिहास, उसके वर्तमान और भविष्य की नींव होता है। जिस देश का इतिहास जितना गौरवमयी होगा, वैश्विक स्तर पर उसका स्थान उतना ही ऊँचा माना जाएगा। वैसे तो बीता हुआ कल कभी वापस नहीं आता, लेकिन उस काल में बनीं इमारतें और लिखे गए साहित्य उन्हें हमेशा सजीव बनाए रखते हैं। विश्व विरासत के स्थल किसी भी राष्ट्र की सभ्यता और उसकी प्राचीन संस्कृति के महत्त्वपूर्ण परिचायक माने जाते हैं।
पहला 'विश्व विरासत दिवस' 18 अप्रैल, 1982 को ट्यूनीशिया में 'इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ मोनुमेंट्स एंड साइट्स' द्वारा मनाया गया था। एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने 1968 ई. में विश्व प्रसिद्ध इमारतों और प्राकृतिक स्थलों की रक्षा के लिए एक प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र के सामने 1972 ई. में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान रखा गया, जहाँ ये प्रस्ताव पारित हुआ। इस तरह विश्व के लगभग सभी देशों ने मिलकर ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों को बचाने की शपथ ली। इस तरह "यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर" अस्तित्व में आया। वर्ष 2011 तक सम्पूर्ण विश्व में कुल 911 विश्व विरासत स्थल थे, जिनमे 704 ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक, 180 प्राकृतिक और 27 मिश्रित स्थल हैं।  विश्व विरासत दिवस हर साल 18 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय स्मारक और स्थल दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 2016 के इस दिन के लिए थीम ‘खेल की विरासत‘ है। इस दिन को मनाने का लक्ष्य जनता में दुनिया के विविधता और भेद्यता बारे में जागरूकता बढ़ाना है । इस दिन को मनाने का लक्ष्य विविधता और दुनिया की निर्मित स्मारकों के भेद्यता और विरासत स्थलों एवं उनको बचाने और संरक्षण के लिए आवश्यक प्रयासों के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाना है । इस दिन को मनाने का लक्ष्य विविधता और दुनिया की निर्मित स्मारकों के भेद्यता और विरासत स्थलों एवं उनको बचाने और संरक्षण के लिए आवश्यक प्रयासों के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाना है ।

दुनिया में 1031 विरासत स्थलों सूचीबद्ध हैं जिनमें से 802 सांस्कृतिक, 197 प्राकृतिक, और 32 मिश्रित गुण, 163 सदस्य देश शामिल है । भारत में 32 विश्व विरासत हैं जिनमे 7 प्राकृतिक स्थल और 25 सांस्कृतिक स्थल शामिल है । भारत वैश्विक स्तर में सातवें रैंक पर है, जो कि संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा मान्यता प्राप्त हैं ।

विश्व विरासत के भारतीय स्थल : -
वर्ष 1983 ई. में पहली बार भारत के चार ऐतिहासिक स्थलों को यूनेस्को ने "विश्व विरासत स्थल" माना था। ये चार स्थल थे- ताजमहल, आगरा का क़िला, अजंता और एलोरा की गुफाएँ। आज पूरे भारत में कई विश्व विरासत के स्थल हैं, जो अलग-अलग राज्यों में स्थित हैं। यूनेस्को ने भारत के कई ऐतिहासिक स्थलों को विश्व विरासत सूची में शामिल किया है। यूनेस्को द्वारा घोषित यह विश्व विरासत स्थल निम्न हैं-
1 आगरा का लालक़िला 1983
2 अजन्ता की गुफाएं 1983
3 एलोरा गुफाएं 1983
4 ताजमहल 1983
5 महाबलीपुरम के स्मारक 1984
6 कोणार्क का सूर्य मंदिर 1984
6 काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 1985
7 केवलादेव नेशनल पार्क 1985
8 मानस अभयारण्य 1985
9 गोवा के चर्च 1986
10 फ़तेहपुर सीकरी 1986
11 हम्पी के अवशेष 1986
12 खजुराहो मंदिर 1986
13 एलिफेंटा की गुफाएँ 1987
14 चोल मंदिर 1987-2004
15 पट्टाडकल के स्मारक 1987
16 सुन्दरवन नेशनल पार्क 1987
17 नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान 1988-2005
18 सांची का स्तूप 1989
19 हुमायूं का मक़बरा 1993
20 क़ुतुब मीनार 1993
21 माउन्टेन रेलवे 1999-2005
22 बोधगया का महाबोधि मंदिर 2002
23 भीमबेटका की गुफाएं 2003
24 चम्पानेर-पावरगढ़ पार्क 2004
25 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस 2004
26. दिल्ली का लाल क़िला 2007
27 ऋग्वेद की पाण्डुलिपियाँ 2007

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages