आज का इतिहास 21 अप्रैल - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 21 अप्रैल

Share This
829- ईसवी को ब्रिटेन के प्रथम नरेश एगबर्ट को लंबी लड़ाई के बाद सिंहासन मिला। इससे पहले तक ब्रिटन में कई राजाओं का राज था और यह देश कई भागों में विभाजित था। एगबर्ट कि जो दक्षिणी क्षेत्र के शासक थे उन्होंने अन्य क्षेत्रीय राजाओं से युद्ध करके उन्हे अपने अधीन कर लिया और वर्ष 829 में ब्रिटेन के पहले नरेश के रूप में सिंहासन पर बैठे।

1451- लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
1526- मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया।

1828- ईसवी को फ्रांसीसी दार्शनिक एवं इतिहासकार हिपोलिट टेन का जन्म हुआ। उन्होंने कला साहित्य और ऐतिहासिक घटनाओं को जाति स्थान और समय के आधार पर वर्णित किया। उन्होंने कई मूल्यवान पुस्तकें लिखी। वर्ष 1893 में उनका निधन हुआ।

1938- ईसवी को भारतीय उपमहाद्वीप के विख्यात कवि एवं विचारक अल्लामा इक़बाल का निधान हुआ। वे वर्ष 1877 में पंजाब के लाहौर नगर में जन्मे। एम ए कर लेने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी और ब्रिटेन गए। दसवीं कक्षा से ही अल्लामा इक़बाल ने शायरी आरंभ कर दी। स्वदेश लौटने के बाद इस कवि ने सुधार कार्य आरंभ किए। उन्होंने सोए हुए समाज को झिंझोड़ने और जगाने का प्रयास किया।

1941- यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1960- ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाई गई।

Pages