आज का इतिहास 20 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 20 अप्रैल,

Share This
1611- शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक का पहला ज्ञात मंचन हुआ।

1802- ईसवी को वहाबियों ने इराक़ के पवित्र नगर कर्बला पर हमला किया और सैकड़ों शिया मुसलमानों को मार डाला। 19वीं सदी के अंतिम वर्षों में हेजाज़ (वर्तमान सऊदी अरब) में वहाबियों के शक्तिशाली हो जाने के साथ ही अन्य मुसलमानों विशेष कर शिया मुसलमानों से उनकी झड़पें आरंभ हो गई थीं। 20 अप्रैल सन 1802 में इन्हीं वहाबियों ने कर्बला और नजफ़ नगरों पर धावा बोल दिया। इस हमले में वहाबियों ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौज़े को भारी नुक़सान पहुंचाया और रौज़े के ख़ज़ाने को लूट लिया।

1971- भारत ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता।

1973- कनाडा का एएमआईके ए-2 पहला व्यावसायिक उपग्रह बना।


2010- को मैक्सिकों की खाड़ी में ब्रिटिश पेट्रोलियम के नियंत्रण वाली ऑयल जेटी, Deepwater Horizon में भीषण विस्फोट हुआ। इस भीषण विस्फोट के कारण यह जेटी डूब गई और 11 लोग मारे गए। इस दुर्घटना के कारण मैक्सिको खाड़ी में तेल का रिसाव होने लगा। इसके कारण अमरीका में हालिया शताब्दी का सबसे बड़ा पर्यावरण प्रदूषण हुआ। इससे रिसने वाला तेल चालीय लाख बैरेल से अधिक था। इस प्रदूषण के कारण मैक्सिको की खाड़ी में मत्स्य उद्योग को बहुत घाटा उठाना पड़ा।

Pages