आज का इतिहास 8 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 8 अप्रैल,

Share This
1831- प्रसिद्व समाज सुधारक राजाराम मोहन राय इंग्लैंड पहुंचे।

1857- अठारह सौ सन्तावन के विद्रोह के सिपाही मंगल पांडे को फांसी दी गई।


1873- विश्व के एक बहुत बड़े चित्रकार और अब्स्ट्रैक्ट आर्ट के आविष्कारक पेबलो पिकासो का निधन हुआ। वह 25 अक्तूबर वर्ष 1881 ईसवी को दक्षिणी स्पेन के नगर मालागा में जन्मे। उनके पिता भी एक चित्रकार थे। इसीलिए उन्होंने बहुत ही कम आयु में ड्राइंग बनाना आरंभ किया। उनकी सूझबूझ और दूरदर्शिता असमान्य थी। वर्ष 1936 ईसवी में स्पेन में गृहयुद्ध आरंभ हुआ। इस युद्ध ने पिकासो को बहुत प्रभावित किया और उन्होंने गोरनीका जैसी प्रसिद्ध पेंटिंग्स बनाई।

1894- प्रसिद्व बंगला कवि और वंदे मातरम् के रचयिता बंकिमचन्द्र चटर्जी का कलकत्ता 'अब कोलकाता' में निधन।

1929- भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंके।



1962- फ़्रांस के प्रसिद्ध भूवैज्ञानिक लुई मैसीनियन का 79 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे सन 1883 ईसवी में जन्में और साहित्य में डॉक्ट्रेट की डिगरी प्राप्त की। वे विश्व के कई देशों के भूगोल संबंधी संस्थाओं के सदस्य रहे। मैसीनियन ने ईरान और इस्लाम के बारे में व्यापक अध्ययन किया और इब्राहीम की दुआ और हज़रत फ़ातेमा ज़ेहरा स की पवित्रता नामक पुस्तकें लिखीं।

1965- भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरु। इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।


1980- आयतुल्ला मोहम्मद बाक़िरुस्सद्र बहुत बड़े विधान थे उन्होंने इस्लामी विषयों के साथ ही साहित्य गणित खगोल शास्त्र तर्क शास्त्र आदि विषयों का पूरा ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने इराक़ी समाज के युवावर्ग को इस्लामी नियमों से परिचित कराके उसमें जागरुकता पैदा की। वे अत्याचार के विरुद्ध कड़े संघर्ष में भी अग्रिणी रहे। उन्होंने इस संघर्ष में नयी जान डाल दी।

Pages