आज का इतिहास 4 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 4 अप्रैल,

Share This
1818- अमेरिकी संसद में राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग की तेरह पट्टी और बीस स्टार रखने का फैसला लिया गया।

1858- ह्ययूज रोज के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के साथ युद्ध करने के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंची और बाद में ग्वालियर की ओर चली गई।


1904- प्रसिद्ध गायक कुंदन लाल सहगल का जन्म।

1908- अमरीका के लेखक रिचर्ड राइट का जन्म हुआ वे अश्वेत अमरीकी व्यक्ति थे। उन्होंने कड़े परिश्रम और कठिनाइयों के साथ 30 वर्ष बिताए और तीस वर्ष की आयु में लिखना आरंभ किया। उन्होंने अपनी पुस्तकों में काले लोगों की कठिनाइयों से भरे जीवन के बहुत से पहलुओं पर प्रकाश डाला है।


1910- दार्शनिक श्री अरविन्दो पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) पहुंचे जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला।

1916- अमेरिकी सीनेट में प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने पर सहमति।


1949- उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन नैटो की स्थापना हुई। इस संधि में ब्रसेल्ज़ संधि के सदस्य बेल्जियम फ़्रांस लग्ज़म्बर्ग हॉलैंड ब्रिटेन और इसी प्रकार कैनेडा डेनमार्क इटली आइसलैंड नार्वे पुर्तगाल और अमरीका शामिल हुए।

1960- अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की।  पंद्रहवी शताब्दी से इस देश पर पुर्तगाली साम्राज्य का वर्चस्व रहा। सत्तारहवीं शताब्दी से फ़्रांसीसियों ने भी इस के भंडारों की लूटमार आरंभ कर दी। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान फ़्रांस के कमज़ोर होने के कारण फ़्रांस के अन्य उपनिवेशों की भांति सेनेगाल की स्वतंत्रता और स्वाधीनता का मार्ग प्रशस्त हुआ और अंतत: 1960 में सेनीगाल को पूर्ण रूप से स्वतंत्र प्राप्त हुई। सेनीगाल की 94 प्रतिश्त जनसंख्या मुसलमानों की है।

1979- को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फ़ेक़ार अली भुट्टो को फांसी दी गयी। उन्होंने पीपल्स पार्टी की स्थापना की थी। सन 1971 में बाग्लादेश के गठन के बाद वे पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने और सन 1973 का संविधान पारित होने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री का पद संभाला।

Pages