आज का इतिहास 18 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 18 अप्रैल,

Share This
1859- वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्या टोपे को फांसी दी गई।

1917- महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।


1948- नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।

1950- विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गांव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।

1955- महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ।

1955- एशियायी और अफ़्रीक़ी राष्ट्रों का पहला सम्मेलन इंडोनेशिया के बान्दोंग नगर में हुआ यह सम्मेलन इसी नाम से जाना जाता है। इस सम्मेलन में 29 एशियायी और अफ़्रीकी देशों ने भाग लिया जो पश्चिमी और पूर्वी दो बड़ी शक्तियों के मुक़ाबले में तीसरी दुनिया के देशों का संघ बनाना चाहते थे। इस सम्मेलन के समापन पर एक प्रस्ताव पारित हुआ जिसमें तीसरी दुनिया के देशों की आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहकारिता तथा एशियायी और अफ़्रीक़ी राष्ट्रों के भविष्य निर्धारण के अधिकार पर बल दिया गया था।

1971- सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।

1980- जिम्बाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की यह देश 19वीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में ब्रिटेन का उपनिवेश बन गया और गोरे अल्पसांख्यकों का इस देश पर राज हो गया। द्वितीय विश्व युद्ध और ब्रिटेन के कमज़ोर हो जाने के पश्चात ज़िम्बाब्वे में जनता ने साम्राज्यवादी शासकों के विरुद्ध विरोध और संघर्ष तेज़ कर दिया तथा बहुत सारे सशस्त्र गुट सक्रिय हो गये। 


1991- केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।

1996- ज़ायोनी शासन की वायु सेना ने दक्षिणी लेबनान के क़ाना गांव में संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के ठिकाने पर बम्बारी की जहॉ सैकड़ों असैनिकों ने शरण ले रखी थी।

Pages