आज का इतिहास 17 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 17 अप्रैल,

Share This
15वीं शताब्दी से विदेशी हस्तक्षेप आरंभ हुए। 19वीं शताब्दी के मध्य में कम्बोडिया के नरेश ने पड़ोसी देशों के आक्रमणों का मुकाबला करने के लिए फ़्रांस से सहायता चाही और फ़्रांस ने सन 1863 से इस देश को अपने अधीन कर लिया और यह स्थिति 1953 तक जारी रही। स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद के वर्षों विशेषकर 1960 के दशक में कम्बोडिया की स्थिति बड़ी ही तनावपूर्ण रही। अंतत: सन 1999 में इस देश में संसदीय चुनाव हुए जिसके बाद इस देश में शाति की स्थापना हुई।

1895- चीन और जापान के मध्य एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर इस्ताक्षर होने के बाद कोरिया उपमहाद्वीप के स्वामित्व पर दोनों देशों के मध्य होने वाला युद्ध समाप्त हो गया। ज्ञात रहे कि चीनियों ने जापान को सूचना दिए बिना ही इस महाद्वीप में अपने सैनिकों की संख्या में वृद्धि कर दी थी जबकि जापानियों ने अल्टीमेटम दिए बिना ही चीनी सेना पर आक्रमण कर दिया था।

1915- पहली बार विश्व में घुटन पैदा करने वाली गैस का प्रयोग किया गया। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमानवीय कार्यवाही करते हुए जर्मनी ने ब्रिटिश और फ़्रांसीसी सैनिकों के विरुद्ध इस गैस का प्रयोग किया जिसमें संयुक्त सेना के बहुत से सैनिक मारे गये। गैस युद्ध के नाम से प्रसिद्ध इस युद्ध में जर्मनी को किसी सीमा तक सफलता प्राप्त हुई।
1915- विश्व में पहली बार घातक गैस का प्रयोग युद्ध में हुआ। यह अमानवीय कार्रवाई प्रथम विश्व युद्ध में हुई। जर्मनी ने ब्रिटेन और फ़्रांस के विरुद्ध लड़ाई में फ़्रांस के एपर नामक क्षेत्र में इस गैस प्रयोग करके संयुक्त सेना के बहुत से सैनिकों को मौत की नींद सुला दिया। गैस युद्ध के नाम प्रसिद्ध इस लड़ाई में जर्मनी को थोड़ी सफलता मिली।


1946- सीरिया को अतिग्रहणकारी सेना से मुक्ति मिली। और यह देश स्वतंत्र हो गया। अतीत में सीरिया और इसके आस पास के कुछ क्षेत्रों को मिलाकर शाम कहा जाता था। इस्लाम के उदय से पूर्व शाम पर ईरान यूनान मिस्र और रोम ने अधिकार किया। इस्लामी सरकार के बन जाने के कुछ ही समय बाद शाम भी इसी सरकार के अधीन हो गया।
1950- पाकिस्तान का पहला राष्ट्रीय संग्रहालय स्थापित हुआ। इस दिन गवर्नर जनरल ख़्वाजा नाज़िमुद्दीन ने कराची के फ़्रेयर हाल में पाकिस्तान के इस पहले राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन किया। फ़्रेयर हाल की इमारत को कराची नगर महापालिका से विशेष रूपसे किराए पर लिया गया था।

2004- ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध संगठन हमास के नेता और प्रसिद्ध फ़िलिस्तीनी नेता डाक्टर अब्दुल अज़ीज़ रन्तीसी की कार पर राकेट से आक्रमण करके उनको शहीद कर दिया।

Pages