आज का इतिहास 15 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 15 अप्रैल,

Share This
1707- स्वीटज़रलैंड के खगोल शास्त्री गणितज्ञ और भौतिकशस्त्री लयूनार्ड ओलेर का जन्म हुआ। उन्होंने युवावस्था में अपनी गणित की क्षमताओ का प्रदर्शन किया और ख्याति के शिखर पर पहुंच गये। उन्होंने इस विषय का व्यापक अध्ययन किया और कई नये नियम बनाए। इसी प्रकार उन्होंने मेकानिज़्म के क्षेत्र में भी कई खोजें कीं। इसी प्रकार सितारों की चाल और उनके परिवर्तनों के बारे में भी सराहनीय जानकारियां एकत्रित कीं।

1731- को ब्रिटिश दार्शनिक और भौतिकशास्त्री हेनरी काउन्डेश का फ़्रांस में जन्म हुआ। उन्होंने उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्ति के पश्चात भौतिकशास्त्र और रसायनशास्त्र आदि विषयों की शिक्षा दी।

1895- बाल गंगाधर तिलक ने राजगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया।

1927- स्विट्जरलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ राजनयिक संबंध बनाने पर सहमत हुए।

1948- हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना हुई।

1966- चित्रकार नंदलाल बोस का निधन।


1986- अमरीका ने लीबिया के त्रिपोली और बिनग़ाज़ी नगरों पर आक्रमण किया इस आक्रमण का कारण अमरीका ने यह बताया था कि जर्मनी में एक रेस्टोरेंट में होने वाले विस्फ़ोट में लीबिया का हाथ था जिसमें तीन अमरीकी सैनिक मारे गये थे।

1992- संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने लीबिया पर वायु और हथियार प्रतिबंध लगाने से संबंधित एक प्रस्ताव पारित किया और इस देश से बाहर इस देश की सारी सम्पत्ति को जब्त कर लिया। 

1994- मोरक्को में विश्व व्यापार संगठन बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर हुए। सन 1995 से इस संगठन ने अपना कार्य आरंभ किया। किंतु इस समय दूसरे बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भॉति यह संगठन भी अमरीका और पश्चिम की बड़ी शक्तियों के चंगुल में फॅसा हुआ है।

Pages