आज का इतिहास 12 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 12 अप्रैल,

Share This
1531- जर्मनी के पूंजीपति प्रोटिस्टेंट ईसाइयों के बीच सैनिक एवं धार्मिक समझौता हुआ। मार्टिन लूथर के धर्म अर्थात प्रोटेस्टेंट से प्रभावित होकर उक्त पूंजीपतियों ने वचन दिया कि कैथोलिक राजाओं के आक्रमण की स्थिति में वे मिलकर प्रतिरोध करेंगे। किंतु यारोप के शक्तिशाली राजा शारलेकन के आक्रमण के सामने प्रोटिस्टेंट ईसाई टिक न सके और उनकी पराज हो गयी।

1621- सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म।

1801- विलियम क्रे को कलकत्ता (अब कोलकाता) के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।

1885- मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म हुआ।

1927- ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को मतदान करने का अधिकार देने का समर्थन किया।


1932- स्पेन में प्रजातांत्रिक सरकार की स्थापना हुई और राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ। स्पेन के नरेश अलफांस 13वें के अत्याचारों को देखते हुए इस देश के प्रजातंत्र के समर्थकों ने विद्ररोह आरंभ कर दिया और नरेश को त्यागपत्र देने पर विवश कर दिया। जिसके बाद इस देश में प्रजातंत्र स्थापित हुआ किंतु यह स्थायी न रह सका। क्योंकि 1936 से राजशाही व्यवस्था के समर्थकों ने प्रजातंत्र के समर्थकों के विरुद्ध जनरल फ़्रैन्को के नेतृत्व में युद्ध छेड़ दिया और ढाई साल के अंदर यह युद्ध जीत भी लिया।


1961- मनुष्य पहली बार अंतरिक्ष में पहुंचा और उसने पृथ्वी का चक्कर लगाया। रुस के अंतरिक्ष यात्री यूरी गैगरियन ने आज के दिन वास्तोक अंतरिक्ष यान से 89 मिनट में पृथ्वी का चक्कर लगाया। इस प्रकार अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में एक बड़ी उन्नति हुई।

1978- भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।

2009- जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा 'जिम्बाब्वे डॉलर' का त्याग किया।

Pages