आज का इतिहास 13 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 13 अप्रैल,

Share This
1699- सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।
1772- वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
1796- इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।
1890- भारत की पहली फिल्म श्रीपुंडलीक का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म।
1919- अमृतसर के जलियांवाला बाग में नृशंस हत्याकांड हुआ। ब्रिटिश जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाईं जिसमें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 379 लोग मारे गए तथा 1200 से अधिक घायल हुए।
1939- भारत में अंग्रेजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।
1945- द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम महीनों में ऑस्ट्रिया पर संयुक्त सेना का अधिकार हो गया। द्वितयि विश्व युद्ध से पहले तक ऑस्ट्रिया एक स्वतंत्र देश था किंतु युद्ध आरंभ होने के कुछ ही समय पश्चात हिटलर ने इस देश पर अधिकार करके इसे जर्मनी का भाग घोषित कर दिया और ऑस्ट्रिया की सेना भी जर्मनी की ओर से युद्ध में शामिल हो गयी। युद्ध में जर्मनी के पीछे हटने और ऑस्ट्रिया पर संयुक्त सेना के अधिकार के पश्चात यह देश पांच भागों में बॅंट गया और हर भाग संयुक्त देशों में से किसी एक के हाथ में चला गया ।
1975- लेबनान में फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की एक बस पर चरमपंथी फ़्लांजिस्टों के आक्रमण के साथ ही गृह युद्ध आरंभ हो गया। इस आक्रमण में 30 फ़िलिस्तीनी मारे गए। इस नरसंहार के बाद लेबनान की जनता चरमपंथी फ़्लान्जिस्टों के विरुद्ध उठ खड़ी हुई। कुछ समय बाद शरणार्थी फ़िलिस्तीनियों के शिविर पर फ़्लान्जिस्टों का आक्रमण हुआ जिसके बाद फ़िलिस्तीनी छापामार भी लेबनान के गृह युद्ध में शामिल हो गए। इस युद्ध ने जो ज़ायोनी शासन के षडयंत्र के अंतर्गत आरंभ हुआ था लेबनान को भारी जानी व आर्थिक नुक़सान पहुंचाया।
1980- अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
1997- अमेरिका के गोल्फ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

Pages